फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर में बीयर शॉप के सेल्समैन की निर्मम हत्या, शव की हालत देख सिहर उठे लोग

Fri, 26 Oct 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Beer shop sales man murder at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर शहर में कोतवाली थाने से महज थोड़ी दूरी पर हुई सनसनीखेज वारदात से लोग खौफजदा हो गए हैं। ख्वाजगीटोला में स्थित बीयर की दुकान पर तैनात सेल्समैन की बुधवार की रात घर के अंदर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे घर के अंदर आंगन में फर्श पर खून से लथपथ शव मिला। शव की हालत लोग देख सिहर उठे। हत्या का कारण पता नहीं चल सका लेकिन आशनाई की आशंका जताई जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Beer shop sales man murder at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगीटोला में स्थित बीयर की दुकान पर तैनात सेल्समैन की बुधवार की रात घर के अंदर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे घर के अंदर आंगन में फर्श पर खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। हत्या का कारण पता नहीं चल सका। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
 
Beer shop sales man murder at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के पंचभइयापुर गांव निवासी ध्रुव यादव (42) नगर में कोतवाली-सब्जीमंडी रोड पर ख्वाजगीटोला में स्थित बीयर की दूकान पर सेल्समैन था। दुकान के पिछले हिस्से में कमरे में वह अकेले रहता था। रात में करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर वह सोने चला गया। मकान के पीछे लगा दरवाजा अंदर से बंद रहता था। गुरुवार को सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि पीछे का दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beer shop sales man murder at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला

 भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर दुकान मालिक को सूचना दी। अंदर जाने पर लोग तब सिहर उठे जब बाथरूम के बाहर आंगन में ध्रुवनाथ की खून से लथपथ लाश दिखी। सूचना पर नगर कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। शव के पास में ही बीयर की खुली बोतल, हथौड़ी और दो सिगरेट के टुकड़े भी पड़े थे। 
 
विज्ञापन
Beer shop sales man murder at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक के भाई रामबचन यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के पीछे आशनाई का चक्कर हो सकता है।  एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed