फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहादत दिवस पर 'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी को पूर्वांचल में इस तरह से किया गया याद

Thu, 26 Jul 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bandit queen phoolan devi shahadat divas in purvanchal
phoolan devi - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस समारोह के मौके पर बुधवार को पूर्वांचल के कई जिलों में तरह तरह आयोजन हए। प्रदर्शन कर पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई। वाराणसी में महासंग्राम यात्रा निकाली गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..


 
Bandit queen phoolan devi shahadat divas in purvanchal
phoolan devi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के निषादराज कल्याण समिति की ओर से बुधवार को फूलन देवी के शहादत दिवस पर महासंग्राम यात्रा निकाली गई। नरिया स्थित चौधरी लॉन से निकाली गई यात्रा का शुभारंभ सपा के एमएलसी व प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर राजपाल कश्यप ने किया। यात्रा सुंदरपुर, नेवादा, भिखारीपुर, चितईपुर, आखरी बायपास माधोपुर होते हुए श्रद्धांजलि सभा तक पहुंची।

 
Bandit queen phoolan devi shahadat divas in purvanchal
phoolan devi - फोटो : अमर उजाला

भदोही में समाजवादी पाटी ने बुधवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने पकरी तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि हमें गर्व है कि उन्होंने हम सबका संसद में प्रतिनिधित्व किया। गरीबी से निकल कर मुकाम हासिल करने वालीं फूलन देवी को सपा ने सम्मान दिया, जिससे वह दलितों और गरीबों की आवाज बन गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bandit queen phoolan devi shahadat divas in purvanchal
phoolan devi - फोटो : अमर उजाला

मऊ के मुंशीपुरा में फूलन सेना के तत्वावधान में वीरांगना फूलन देवी का बलिदान दिवस बुधवार को मनाया गया।  सेना के अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि एक हिस्सा अधिकार एवं राजनैतिक भागीदारी की मांग करने के कारण सांसद फूलन देवी की हत्या कर दी गई कहा कि फूलन देवी का अधूरा मिशन फूलन सेना करेगी। 
फूलन सेना विधान सभा घोसी की बैठक बुधवार को नगर के पकड़ी मोड़ के पास  हुई।

 
विज्ञापन
Bandit queen phoolan devi shahadat divas in purvanchal
phoolan devi - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन कर पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमलाशंकर बिंद ने प्रधानमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रमासपा नेताओं ने स्व. फूलन देवी के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed