बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने रविवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन पर घटना के आरोपियों को बचाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा है। उधर, सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक की बयानबाजी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी और सरकार की छवि खराब होती है।
बलिया हत्याकांड: स्वतंत्र देव सिंह और विधायक सुरेंद्र सिंह की हुई मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, जब उनसे बात की गई तो उन्होंने जिले से बाहर जाने की बात स्वीकार की, लेकिन कहां जा रहे हैं ये नहीं बताया। इस बीच ये अफवाह उड़ने लगी कि दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के समर्थन को लेकर पार्टी उनसे नाराज है और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लखनऊ तलब किया है।
शनिवार को आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू के परिवार की महिलाओं को लेकर पहले रेवती थाने और फिर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान दिए गए बयान कि यदि दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो मैं आमरण अनशन करूंगा और अपने जीवन का अंत कर दूंगा को लेकर प्रदेश नेतृत्व काफी नाराज था।
मुख्य आरोपी धीरेंद्र गिरफ्तार :
बलिया के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी 75 हजार के इनामी धीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार की सुबह ही वारदात में नामजद 75-75 हजार के इनामी संतोष यादव और अमरजीत यादव को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। धीरेंद्र सिंह पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। अब तक आठ नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने धीरेंद्र के भाई नरेंद्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में हनुमानगंज निवासी मुन्ना यादव, राजप्रताप यादव एवं दुर्जनपुर के राजन तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद दुबे ने बताया कि आरोपियों पर एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। संपत्ति भी जब्त की जाएगी।