आजमगढ़ जिले में अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुई फायरिंग में पत्नी समेत तीन लोगों की मौत की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी अरविंद सिंह हथियार लेकर अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर कमरे में ही कैद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। देर रात तक पुलिस आरोपी को बच्चों समेत सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी रही।
आजमगढ़ तिहरा हत्याकांड: हथियार लेकर तीन बच्चों संग घर में कैद हुआ आरोपी, पुलिस ने चारों तरफ से घेरा घर
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:20 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी अपने तीनों बच्चों को लेकर हथियार के साथ कमरे में खुद को कैद कर लिया। पुलिस सभी को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन