आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर से बुलाकर ग्राम प्रधान को गोलियों से भून दिया गया। हत्या की खबर पाकर मौके पर पहुंच रही पुलिस की गाड़ी से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई। दोनों घटनाओं से लोग भड़क गए और बोंगरिया बाजार पुलिस चौकी पर धावा बोल कर आग लगा दी।
2 of 9
भीड़ ने वाहनों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। एसपी त्रिवेणी सिंह आसपास के कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के चलते पुलिस को भीड़ पर काबू पाने में दिक्कत आई।
3 of 9
भीड़ ने वाहनों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
ढाई घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। डीएम राजेश कुमार, कमिश्नर, डीआईजी भी मौके पर पहुंचे। तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम (45) पुत्र सुखराम को कुछ लोगों ने फोन कर गांव स्थित श्री कृष्ण पीजी कालेज के पोखरी के पास बुलाया।
4 of 9
भीड़ ने की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रधान के मौके पर पहुंचते ही पहले से मौजूद लोगों ने प्रधान के सिर में छह गोलियां मार कर हत्या कर दीं। इसके बाद बदमाश प्रधान के घर पर पहुंचे और घटना की सूचना देने के बाद आराम से गांव से निकल गए।
5 of 9
पुलिस चौकी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रधान की हत्या की जानकारी पुलिस को मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम रवाना हो गई। इसी दौरान बोंगरिया बाजार चौकी के पास पुलिस की गाड़ी की चपेट में आकर गांव के ही सूरज (12) पुत्र जयश्री की मौत हो गई।