{"_id":"5a1848214f1c1bc1678bd822","slug":"azamgarh-bride-refuse-to-marry-after-see-drunk-groom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः स्टेज पर दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, नहीं डाली वरमाला, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः स्टेज पर दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, नहीं डाली वरमाला, बैरंग लौटी बारात
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
bride abscond
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में जयमाल के दौरान दूल्हे को देख दुल्हन भड़क गई। वह स्टेज से नीचे उतरी और अपने पिता के पास गई। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई और फिर खुशी के माहौल में अचानक अफरातफरी मच गई। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
bride hands
मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ससना गांव का है। यहां गुरुवार की रात जयमाल के दौरान दूल्हे को देखकर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हा शराब के नशे में धुत था। वह ढंग से खड़ा भी नहीं पा पहा था। लड़की के इस साहस की हर ओर खूब चर्चा हो रही है।
demo pic
ससना गांव के अच्छेलाल गुप्ता की बेटी कमलेश गुप्ता की शादी जौनपुर जिले के गुलालपुर निवासी रामकुमार गुप्ता के पुत्र राजेश कुमार गुप्ता के साथ तय हुई। 23 नवंबर को तय समय पर बारात गांव में पह़ुंची। बारात के पहुंचने पर घरातियों द्वारा बारात की आवभगत भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Groom eaten Gutkha bride refused marriage
- फोटो : अमर उजाला
द्वाराचार के बाद जयमाल की रस्म होनी थी। जयमाल के लिए पहुंची लड़की ने दूल्हे का नशे में धुत देखा तो स्टेज से नीचे उतर गई और अपने पिता से शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के शादी से इंकार करने के बाद खुशी का माहौल अफरातफरी में बदल गया और बाराती मौके से गायब हो गए।
विज्ञापन
नोट के लिए लाइन में दुल्हा और दुल्हन
घरातियों ने लड़के के पिता और लड़के को पकड़ लिया। बाद में सुलह के आधार पर एक लाख रुपये पर मामला शांत हुआ। लड़के के पिता के 30 हजार रुपये मौके पर देने के बाद दुल्हे और उसके पिता को छोड़ा। शेष 70 हजार रुपये 24 नवंबर को देने का वादा कर दूल्हे का पिता घर के लिए रवाना हुआ।