उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह करीब 11 बजे क्रैश हुए चार्टर्ड एयरक्राफ्ट के ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई। वह हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले थे। अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। खराब मौसम के कारण एयरक्राप्ट क्रैश होने से कोणार्क की मौके पर ही मौत हो गई।
2 of 8
ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन।
21 साल के थे ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन :
अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) से आज सुबह लगभग 10:20 बजे ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन ने TV-20 विमान से सोलो प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर उनका यह विमान क्रैश हो गया।
3 of 8
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी।
- फोटो : अमर उजाला
IGRUA के मीडिया प्रभारी राम किशोर द्विवेदी ने बताया कि ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई। ट्रेनी पायलट 21 वर्ष के थे और संस्थान में प्रशिक्षण के 125 घंटे पूरे कर चुके थे। कोणार्क शरन पलवल (हरियाणा) के रहने वाले थे। कोणार्क के पिता एयर इंडिया में कार्यरत थे, जो अब रिटायर हो गए हैं। तीन बहनों में कोणार्क इकलौते भाई थे।
क्रैश होने से एयरक्राफ्ट के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए, और मलबा कई खेतों में फैल गया। पायलट का शव एयरक्राफ्ट के मलबे से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिला। क्रैश होने की जोरदार आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। एसपी सुधीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
आजमगढ़ में सुबह 11 बजे करीब सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर कुसहां और मंजीरपट्टी के बीच सीवान में चार्टर्ड विमान क्रैश हुआ था। सूचना के बाद सरायमीर थाने के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। विमान कोलपुर कुसहां में धान और ईंख के खेतों के बीच गिरा था। गांव के पास पायलट का शव मिला। इससे तीन सौ मीटर दूर हरेंद्र, महेंद्र और राजेंद्र के खेत में विमान का मलबा मिला।