{"_id":"5b76a7fc42c792451870af0c","slug":"atal-bihari-vajpayee-eat-khichadi-without-salt-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए वो किस्सा जब बनारस में अटल बिहारी वाजपेयी ने खाई थी बिना नमक की खिचड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए वो किस्सा जब बनारस में अटल बिहारी वाजपेयी ने खाई थी बिना नमक की खिचड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 17 Aug 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
बनारस में नाश्ता करते अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार बनारस दौरे पर बिना नमक की खिचड़ी खाई थी। बनारस में आने पर वाजपेयी भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर ही रुकते थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
बनारस में अटल जी
- फोटो : file photo
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनारस में भाजपा नेताओं को यश-अपयश से दूर रहने की शिक्षा दी थी। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं लोकतंत्र सेनानी सुभाष गुप्ता ने कहा कि जब मैं महानगर का महामंत्री था तो उस दौरान एक बार अटल बिहारी वाजपेयी बनारस आए थे।
बीएचयू में अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : file photo
सुभाष गुप्ता ने बताया कि किसी बात को लेकर मैं थोड़ा गुस्सा हो गया था। यहां गुलाबबाग में बैठक के बाद वे मेरे लूना से हर्षपाल कपूर के घर गए। इसके बाद वाजपेयी वहां खाने के लिए बर्फी उठाई और मुझसे कहा कि नाराज क्यों होते हो नेताजी यश अपयश से दूर रहो। राजनीतिक जीवन में यह सब लगा रहता है। इसके बाद अपने खाने के लिए उठाई बर्फी मेरे मुंह में डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस में अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं जब कभी बनारस आते थे तो उस दौरान वे कार्यकर्ताओं के घर पर ही रुकते थे। जैतपुरा में नंदलाल के घर एक बार रुके तो वाजपेयी ने कहा कि सादा भोजन बनवाइएगा। हो सके तो पतली खिचड़ी बनवाएं।
विज्ञापन
atal bihari
खिचड़ी में नमक नहीं था। वाजपेयी पूरी खिचड़ी खा गए और खाने के बाद बोले कि अरे मैंने इतना सादा भोजन बनाने के लिए नहीं कहा था। हम लोगों ने खिचड़ी को चखा तो पता चला कि उसमें नमक नहीं है।