{"_id":"5bf30f77bdec226b327d7b70","slug":"ramayana-express-passanger-health-goes-down-in-varanasi-but-no-any-care","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामायण एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री की बनारस में तबीयत खराब, 10 घंटे तक किसी ने एक ना सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री की बनारस में तबीयत खराब, 10 घंटे तक किसी ने एक ना सुनी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 20 Nov 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
ramayan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए नई दिल्ली से वाराणसी पहुंची रामायण एक्सप्रेस ट्रेन में दुर्व्यवस्था के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरेली का एक परिवार रविवार से सोमवार शाम तक ट्रेन में ही बैठा रहा और रेल कर्मचारियों से दवा के लिए कहता रहा लेकिन किसी ने एक ना सुनी। आगे की स्लाइड्स में देखें....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम 11 घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन के आठ सौ यात्रियों को सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और मानस मंदिर में दर्शन-पूजन कराने के बाद सीतामढ़ी भेज दिया गया। रामायण एक्सप्रेस को सुबह रविवार 6:30 बजे वाराणसी आना था लेकिन यह ट्रेन शाम 5:30 बजे पहुंची। अव्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं ने रेलवे प्रशासन से नाराजगी जताई। श्रद्धालुओं ने बताया कि ट्रेन दर्शनीय स्थलों पर कम रोकी जा रही है और अन्य स्टेशनों पर बेवजह रोक दिया जा रहा है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रामायण एक्सप्रेस ट्रेन से आए बरेली के एसपी तोमर और उनकी पत्नी उर्वशी ने बताया कि बहुत खुशी हुई कि बहुत कम पैसे में रेल मंत्रालय धार्मिक स्थलों का दर्शन करा रहा है। एसपी तोमर ने कहा कि हम लोग नई दिल्ली से चले और सब जगह दर्शन करते हुए जनकपुर से जब बनारस आ रहे थे तो हमारी पत्नी की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अन्य सभी यात्री बनारस से आगे दर्शन करने गए लेकिन हम ट्रेन में बैठे रह गए। ट्रेन मे चल रहे कर्मचारियों से डॉक्टर को दिखाने को कहा गया तो बोले ठीक है, देखते हैं। मगर, 10 घंटे बाद भी कोई डॉक्टर नहीं आया। सोमवार को कुछ पत्रकारों ने आईआरसीटीसी को सूचना दी तब जाकर दवा की व्यवस्था हुई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि जगह-जगह ट्रेन को चार से पांच घंटे तक रोक दिया जा रहा था। उधर, ट्रेन के साथ आए बीपी पांडेय ने बताया कि मंगलवार को तीन बजे ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन से मानिकपुर जाएगी। मानिकपुर से यात्री ट्रेन में सवार होकर आगे की यात्रा करेंगे।