फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी टीवी शो में बनारस के अघोरी साधुओं का अपमान, भड़के हिंदू

Wed, 08 Mar 2017 10:17 AM IST
amarujala.com - Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com - Written by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Wed, 08 Mar 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
American TV CNN show Believers An insult to the Aghori sadhus
reza aslan - फोटो : twitter

अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन का नया शो बिलिवर्स पहले ही दिन विवादों में आ गया। अघोरी साधुओं पर दिखाए गए इस शो का पूरे अमेरिका में हिंदू विरोध कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में सीएनएन के खिलाफ जोरदार अभियान चल रहा है। आगे की स्लाइड में जाने पूरा मामला-

American TV CNN show Believers An insult to the Aghori sadhus
Reza Aslan - फोटो : cnn

टीवी शो बिलिवर्स में अमेरिका के धार्मिक विद्वान रेजा असलान को वाराणसी में अघोरी साधु के साथ बैठकर इंसान के मस्तिष्क के ऊतकों को खाते हुए दिखाया गया है। साथ ही शो में यह बताने की कोशिश की गई है कि हिंदू नरभक्षी होते हैं।

American TV CNN show Believers An insult to the Aghori sadhus
Reza Aslan - फोटो : cnn

शो में दिखाया गया है कि अघोरी साधू इंसान की खोपड़ी में असलान को शराब पिलाते हैं। वहीं एक जगह अघोरी साधू कहता है कि ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारा गला काट देंगे। इस पर असलान कहते हैं कि हमने यहां आकर गलती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
American TV CNN show Believers An insult to the Aghori sadhus
Reza Aslan - फोटो : cnn

इस शो के बाद इस्लाम में आस्‍था रखने वाले रेजा असलान की पूरे अमेरिका और भारत में हिंदू कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि रेजा हिंदूफोबिया से ग्रसित हैं और हिंदुओं की नकारात्मक छवि पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
American TV CNN show Believers An insult to the Aghori sadhus
Reza Aslan - फोटो : cnn

वहीं कुछ लोगों कहा कहना है कि असलान ने अपने शो में अघोरी साधू के इंसान के मांस को खाने पर ज्यादा फोकस किया। अमेरिका में रह रहे अरनब रॉय ने ट्वीट कर लिखा कि असलान ने हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र गंगा मां को विशाल शौचालय बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed