फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्ती और मनोरंजन से थिरक उठी फन-टास्टिक शाम, देखें धमाल की तस्वीरें

Sun, 01 Jul 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 Jul 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala organised fun program in varanasi
fun - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फन-टास्टिक शाम’ मस्ती और मनोरंजन के विविध रंगों से सजी। गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेल स्पर्धाओं में रुद्रा परिवार के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बनारस के सुंदरपुर के रुद्रा टावर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में परिवार संग मंच पर धूम मचाई। किसी ने थिरकने से रंग जमाया तो किसी ने सुरों से जीता दिल। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Amar ujala organised fun program in varanasi
fun - फोटो : अमर उजाला
फैंसी ड्रेस कंपटीशन में रंगारंग परिधानों में सज-धजकर बच्चे मंच पर आए तो तालियां गूंज उठीं। अपनी मासूम अदा से हर चेहरे पर खुशियां बिखेरने वाले इन नन्हे-मुन्नों ने उपहार भी जीते। तंबोला और नृत्य स्पर्धाओं के प्रतिभागियों ने भी खूब धमाल मचाया। इनके विजेताओं को भी उपहार दिए गए। 

 
Amar ujala organised fun program in varanasi
fun - फोटो : अमर उजाला
शाम छह बजे शुरू हुआ आयोजन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन घंटे से अधिक चला। रुद्रा टावर के निवासियों ने पूरे परिवार संग खूब मस्ती की। शुरुआत तंबोला गेम से हुई। इसे पांच भागों (फूल हाउस, टॉप लाइन, मिडिल लाइन, लॉस्ट लाइन, तंबोला फोर कॉर्नर) में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala organised fun program in varanasi
fun - फोटो : अमर उजाला
दो चक्र में हुई प्रतियोगिता के पहले राउंड में बेबी प्रियंका फूल हाउस और फोर कार्नर की विजेता रहीं। डॉक्टर अर्चना सिंह लास्ट लाइन, अमृता सिंह मिडिल लाइन और अदिति मिश्रा टॉप लाइन की विजेता रहीं। 

 
विज्ञापन
Amar ujala organised fun program in varanasi
fun - फोटो : अमर उजाला
जबकि, दूसरे राउंड में फूल हाउस में राजबीर, मिडिल लाइन में कौस्तुभ शुक्ला, फोर कार्नर में मंजू और लास्ट लाइन में ममता, टॉप लाइन में वेदपर्णा चटर्जी विजेता रहीं। अमर उजाला की ओर से सभी विजेताओं को उपहार दिए गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed