{"_id":"5ad5d83a4f1c1b87098b4f68","slug":"akshaya-tritiya-after-11-years-becoming-these-type-of-shubh-muhurat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीयाः 11 साल बाद बन रहा सर्वार्थसिद्घि योग, ऐसा करने से मिलेगा आर्थिक समस्याओं से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीयाः 11 साल बाद बन रहा सर्वार्थसिद्घि योग, ऐसा करने से मिलेगा आर्थिक समस्याओं से छुटकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya
अक्षय तृतीया पर 11 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि का योग बन रहा है। 24 घंटे तक रहने वाले इस योग के दौरान अक्षण पुण्य की प्राप्ति के लिए दान और शुभकर्म किए जाएंगे। ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चन्द्रमा अपने सम्पूर्ण उच्च क्षमता के साथ अपनी चमक पूरी धर व उस पर रहने वाली सभी प्राणियों पर बिखेरते हैं। कुछ आसान उपायों को अपना कर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। श्री काशी विद्वत परिषद और ज्योतिष के विद्वानों ने इसके लिए कुछ उपाय बताए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
akshaya tritiya
18 अप्रैल को पड़ने वाले अक्षय तृतीया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्री काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया का हिन्दू संस्कृति में बड़ा महत्व हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर 11 साल बाद 24 घण्टे का सर्वार्थसिद्घि योग का महायोग बना रहा हैं। इस दिन किये जाने वाले शुभ कार्य एवं दान का फल अक्षय होता हैं।
akshaya tritiya
अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 18 अप्रैल को सुबह 4:47 से शुरू होकर अगली सुबह 3:03 बजे तक रहेगा। बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रो. विनय कुमार पांडेय के अनुसार अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी योग, विमल योग एवं सर्वार्थसिद्धियोग का विशिष्ट संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
akshaya tritiya
बुधवार के दिन तृतीया का योग होने से महापुण्यप्रदा है। हमारे वैश्य समाज ने इस दिन को व्यापारिक लाभ कामना से गलत रूप में परिभाषित कर समाज को गुमराह कर अंधाधुंध खरीदारी को प्रलोभित किया। इसलिए अंधाधुंध खरीददारी से बचें।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया
मां लक्ष्मी की सबसे ज्यादा प्रिय चीज़ दक्षिणवर्ती शंख को लाना चाहिए। इससे घर में धन का इजाफा होता है। देवी लक्ष्मी को कौड़ी बहुत प्रिय होती हैं। इसलिए इस दिन से नियमित रूप से केसर और हल्दी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से निजात मिल जाती है।