अपनी फिल्म जॉली एलएलबी टू की शूटिंग के दौरान पहली बार बनारस आए बालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पूरी तरह से बनारसी रंग में रच बस गए थे। इस दौरान उन्होंने बनारस के विश्व प्रसिद्ध घाटों पर जहां जमकर मस्ती की वहीं गंगा में पूण्य की डुबकी भी लगाई।
2 of 7
अभिनेता अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बालीवुड स्टार अक्षय कुमार का यह बनारसी अंदाज यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। अक्षय कुमार ने बुधवार देर शाम जॉली एलएलबी टू के वाराणसी में शूटिंग का एक वीडियो लिंक ट्वीट किया।
3 of 7
जॉली एलएलबी-2, अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी
- फोटो : SELF
इसमें उन्होंने कहा, जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग के दौरान के बनारस निश्चित रुप से मेरे लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। यह बनारस की की मेरी पहली यात्रा थी। इस दौरान गंगा में डूबकी लगाने से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता था।
4 of 7
Akshay Kumar
- फोटो : अमर उजाला
यूट्यूब पर पोस्ट किए गए अक्षय कुमार के इस वीडियो को करीब 24 घंटे में 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं अक्षय के इस ट्वीट को चार हजार 300 लोगों ने लाइक किया और 861 लोगों ने रिट्वीट किया है।
5 of 7
Akshay Kumar
- फोटो : अमर उजाला
जॉली एलएलबी-2 मे अक्षय एक वकील का किरदार निभाते नजर आएंगे। गतवर्ष सितंबर माह में उन्होंने यहां गंगा के घाटों पर शूटिंग की थी। वीडियो में दिखाया गया है कि सितंबर में गंगा का बहाव काफी तेज होने के बावजूद अक्षय कुमार गंगा में डूबकी लगाते हैं।