फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने उड़ाईं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jul 2020 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Jul 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav birthday samajwadi party workers celebrated former cm of up by distributing masks and sanitizer did not follow social distancing
मास्क बांटते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। कोरोना महामारी के दौरान संकट की इस घड़ी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से खास अपील की है।

Akhilesh yadav birthday samajwadi party workers celebrated former cm of up by distributing masks and sanitizer did not follow social distancing
डिंपल यादव - फोटो : ट्विटर

डिंपल यादव ने ट्वीट कर कहा कि सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करें।

Akhilesh yadav birthday samajwadi party workers celebrated former cm of up by distributing masks and sanitizer did not follow social distancing
सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और लहुराबीर चौराहे पर केक काटा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र प्रसाद घाट पर जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav birthday samajwadi party workers celebrated former cm of up by distributing masks and sanitizer did not follow social distancing

लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। कई कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं लगाया था, तो वहीं कार्यकर्ताओं के बीच छह गज की दूरी नहीं दिखी। किसी में कोरोना वायरस महामारी का डर नहीं दिख रहा था।

विज्ञापन
Akhilesh yadav birthday samajwadi party workers celebrated former cm of up by distributing masks and sanitizer did not follow social distancing
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव का यह 47वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था। 1999 में उनकी शादी डिंपल यादव के साथ हुई। वह साल 2000 में पहली बार कन्नौज से चुनकर लोकसभा में पहुंचे थे। 15 मार्च 2012 को 38 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। 19 मार्च 2017 तक वह इस पद पर रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed