{"_id":"59d6650d4f1c1bd8538b5e9e","slug":"akashdeep-in-varanasi-for-memory-of-martyrs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरेंः काशी के नभमंडल में सजे आकाशदीप, शहीदों की याद में सजीं दीपों की लड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें तस्वीरेंः काशी के नभमंडल में सजे आकाशदीप, शहीदों की याद में सजीं दीपों की लड़ियां
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी के नभमंडल में गुरुवार की शाम बांस की टोकरियों में आकाशदीप जगमगाने लगे। एक ओर शरद पूर्णिमा की चांदनी चटख हुई और दूसरी ओर शीतला घाट पर शहीदों की याद में बांस के पोरों पर आकाशदीप जलने शुरू हुए। बांस की डेलियों में टिमटिमाते दीप चंद्रहार की मानिंद झिलमिला उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री सेवा समिति की ओर से यह आकाशदीप पुलिस एवं पीएसी के 11 शहीदों की स्मृति में जलाए गए। गंगा की मध्यधारा में दीपदान भी किया गया। गंगा सेवा निधि की ओर से शुक्रवार की शाम कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों के नाम आकाशदीप जलाए जाएंगे।
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
प्राचीन दशाश्वमेध घाट (शीतला घाट) पर पुलिस और पीएसी के शहीद जवानों का नमन करते हुए आकाशदीप जलाने की शुरुआत पांच वैदिक आचार्यों ने मां गंगा के षोडशोचार पूजन से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
akashdeep
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 101 दीपों को गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान वेद मंत्रों की गूंज होती रही। पीएसी बैंड की धुन के साथ पुलिस महानिरीक्षक दीपक रतन ने शहीदों की याद में आकाशदीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन
akashdeep
- फोटो : self
जिन शहीद जवानों की याद में आकाशदीप जलाए गए उनमें शैलेंद्र कुमार सिंह, राम प्रकाश यादव, राज कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, नसीम रजा, सतीश चंद्र, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, काशी सिंह और रवि कुमार रावत के नाम शामिल हैं।