फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी एयर शो: रोमांचक क्लाइमेक्स के 9 जांबाज, 3000 घंटे उड़ा चुके हैं जेट; ग्रुप कैप्टन का कॉल साइन ‘डस्टी’

Sun, 25 Oct 2026 07:20 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 25 Oct 2026 07:20 AM IST
सार

वाराणसी में एयर शो के रोमांचक क्लाइमेक्स की जिम्मेदारी नौ जांबाज पायलटों के कंधों पर है। ये पायलट अब तक तीन हजार घंटे से अधिक फाइटर जेट उड़ा चुके हैं। आसमान में हैरतअंगेज करतब, सटीक तालमेल और तेज रफ्तार के साथ ये वायुसेना के शौर्य और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Air Show 9 daredevils thrilling climax—each logged 3000 hours jet flight time Group Captain call sign Dusty
अजय दशरथी, दिवाकर शर्मा, तुषार शर्मा, भावेश शर्मा और वी. विक्रम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

एयर शो का रोमांचक क्लाइमेक्स जिसे देख हर कोई चौंक उठा, वह सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के नौ विमानों का आसमानी करतब रहा। इन विमानों को उड़ाने से पहले इन पायलट्स की जांबाजी फाइटर जेट पर भी दिख चुकी है। नाै जांबाजों में से छह पायलट सुखोई एमकेआई 30 के ही पायलट रह चुके हैं। 

Trending Videos
Air Show 9 daredevils thrilling climax—each logged 3000 hours jet flight time Group Captain call sign Dusty
नमो घाट पर होगा आकर्षक एयर शो। - फोटो : अमर उजाला

3000 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव रखने वाले ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी के नेतृत्व में शनिवार को इस टीम का आसमान पर सटीक तालमेल दिखा। ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी का कॉल साइन ‘डस्टी’ है। इससे पहले वह सुखोई 30 एमकेआई से उड़ान भरते थे। चेन्नई के अजय जून 2006 में भारतीय वायुसेना में कमीशंड हुए थे। 

Air Show 9 daredevils thrilling climax—each logged 3000 hours jet flight time Group Captain call sign Dusty
काशी में भव्य एयर शो। - फोटो : अमर उजाला

दूसरे स्थान पर हैं स्क्वॉड्रन लीडर दिवाकर शर्मा। इनका कॉल साइन दिवी है। इन्हें 1200 घंटे का अनुभव है। इससे पहले सुखोई 30 एमकेआई उड़ाया है। 2013 में कमीशंड हुए। हॉक एयरक्राफ्ट का भी काम संभाला है। दूसरे नंबर पर ही स्कवॉड्रन लीडर तुषार शर्मा हैं, जिन्हें टैंगो कहते हैं। इन्हें 1500 घंटे तक विमान उड़ाने का अनुभव है। इन्होंने जगुआर और मिग-21 एयरक्राफ्ट भी उड़ाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Air Show 9 daredevils thrilling climax—each logged 3000 hours jet flight time Group Captain call sign Dusty
एयर शो में हेलीकाॅप्टर। - फोटो : अमर उजाला

स्कवॉड्रन लीडर एडवर्ड प्रिंस यानी कि एडी को 1500 घंटे तक मिग-21 बिसॉल सहित अन्य विमानों को उड़ाने का अनुभव है। इन्होंने 195वें पायलट कोर्स से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। स्कवॉड्रन लीडर चेन्नई के वी. विक्रम विकी को 1600 घंटे तक सुखोई 30 एमकेआई उड़ाने का अनुभव है। 

विज्ञापन
Air Show 9 daredevils thrilling climax—each logged 3000 hours jet flight time Group Captain call sign Dusty
जेट विमान ने दिखाए करतब। - फोटो : अमर उजाला

ये संगीतप्रेमी हैं और इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह को 2300 घंटे तक विमान उड़ाने अनुभव है। चंडीगढ़ के तेजेश्वर इससे पहले सुखोई 30 एमकेआई उड़ाते थे। जयपुर के स्कवॉड्रन लीडर सांजेश सिंह संजू को 1900 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed