फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अबू आजमी पर शिकंजा: 250 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली, बनारस में विनायक प्लाजा के दो फ्लोर और 42 फ्लैट सीज

Sat, 07 Oct 2023 10:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Oct 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Abu Azmi Benami property worth of Rs 250 crore found two floors of Vinayak Plaza and 42 flats seized
वाराणसी में सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर छापा - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के वाराणसी, मुंबई समेत अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की 40 घंटे तक चली कार्रवाई शुक्रवार की देर रात खत्म हो गई। आयकर विभाग की टीम के मुताबिक देशभर में छापे के दौरान अबू आजमी की 250 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है। इसी मामले में वाराणसी के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा के दो फ्लोर सीज किए गए हैं। साथ में शिवपुर में वरुणा गार्डेन के 42 फ्लैट सीज किए गए हैं। वाराणसी में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। यह रिपोर्ट आयकर मुख्यालय भेजी जाएगी। मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय भी शामिल हो सकता है।  आयकर विभाग ने विनायक निर्माण कंपनी के सभी बैंक खातों भी सीज कर दिया है। साथ ही नोटिस चस्पा करके कार्रवाई की पुष्टि की है।

Abu Azmi Benami property worth of Rs 250 crore found two floors of Vinayak Plaza and 42 flats seized
वाराणसी के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी में विनायक ग्रुप की जांच की जा रही थी। गुरुवार और शुक्रवार की देर रात तक चली कार्रवाई में सामने आया कि विनायक ग्रुप ने वाराणसी में कई शॉपिंग सेंटर, मॉल और बहुमंजिला आवासीय भवनों का निर्माण किया है। विनायक निर्माण कंपनी के कार्यालय में जांच के दौरान बाबतपुर और वजीरपुर में चार एकड़ से अधिक जमीन की जानकारी मिली थी। 

Abu Azmi Benami property worth of Rs 250 crore found two floors of Vinayak Plaza and 42 flats seized
वाराणसी के शिवपुर में वरुणा गार्डेन के 42 फ्लैट सीज - फोटो : अमर उजाला

 विनायक निर्माण कंपनी के कार्यालय में जमीन के खरीद-फरोख्त से संबंधित मिले कागजात के जरिये इसका खुलासा हुआ है। लिहाजा, विनायक निर्माण कंपनी के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया। मलदहिया, पिपलानी कटरा, सेंट्रल जेल रोड आदि क्षेत्रों में आवासीय व व्यावसायिक बहुमंजिली इमारतों से जुड़े दस्तावेजों की जांच में भी तमाम गड़बड़ियां मिली हैं। कंप्यूटर के हार्डडिस्क, मोबाइल सहित तमाम दस्तावेज जब्त करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abu Azmi Benami property worth of Rs 250 crore found two floors of Vinayak Plaza and 42 flats seized
विनायक प्लाजा के दो फ्लोर सीज - फोटो : अमर उजाला

जांच टीम के अफसरों ने यह कार्रवाई दस्तावेजों के छानबीन के आधार पर किया है। यह पता चला कि अबू आजमी ने कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों के पतों पर बोगस कंपनियों के नाम से करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदी हैं। अधिकारियों के अनुसार वाराणसी के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा के सी टॉवर के दो फ्लोर को सीज करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया गया। वहीं, सेंट्रल जेल रोड स्थित वरुणा गार्डेंन में विनायक ग्रुप के 42 फ्लैट सीज किए गए।

विज्ञापन
Abu Azmi Benami property worth of Rs 250 crore found two floors of Vinayak Plaza and 42 flats seized
विनायक प्लाजा के दो फ्लोर सीज - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी की कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी सामने आने के बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। आयकर मुख्यालय के निर्देश पर भविष्य में इन बेनामी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed