फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लाईओवर हादसाः वाट्सएप पर आया एक मैसेज, इसके बाद खिसक गई पैरों तले जमीन 

Thu, 17 May 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 17 May 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
A man was shocked after message saw on whatsapp
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के एक युवक के वाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसके बाद जब मैसेज की सच साबित हुआ तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ऐसा कुछ होने वाला है। आगे की स्लाइड्स में जानें...


 
A man was shocked after message saw on whatsapp
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के भड़ौर गांव निवासी सुरेंद्र बहेलिया के वाट्सएप पर मैसेज आया। जब उन्होंने इस मैसेज की पड़ताल की तो उनके होश उड़ गए। बता दें कि सुरेंद्र के पिता रघुनाथ बहेलिया उसकी मां विद्या देवी (50) को बोलेरो कार से इलाज के लिए वाराणसी ले गए थे। कार उसका छोटा भाई अरुण कुमार (25) चला रहा था। बोलेरो में वंदनपुर निवासी रामचेत (40) और उसी गांव के रामचंद्र पासवान (49) सवार थे। रामचेत रघुनाथ का बहनोई था।

 
A man was shocked after message saw on whatsapp
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र के वाट्सएप पर मंगलवार शाम को मैसेज आया कि वाराणसी में फ्लाईओवर के बीम के गिर गई। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। इसके बाद उसे अपने परिजनों की चिंता सताने लगी। उन्होंने छोटे भाई अरुण को उन्होंने फोन लगाना शुरू किया लेकिन जवाब नहीं मिला। हादसे की सूचना उन्होने इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रहे मझले भाई वीरेंद्र को हादसे की सूचना दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A man was shocked after message saw on whatsapp
whatsapp
सुरेद्र को तब तक यह नहीं पता था कि उनके परिवार के लोग भी इसके शिकार हो गए हैं। परिवार के लोग देर तक नहीं पहुंचे और संपर्क नहीं हो पाया तो वह वाराणसी आ गए। माता-पिता को खोजते हुए बीएचयू तक पहुंच गया। जब उसे पता चला कि हादसे में उसके परिवार के लोग शिकार हो गए हैं तो उसके पांव तले की जमीन खिसक गई। मौत की खबर परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिवार के लोग बनारस पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवार के सदस्य घर पहुंचे। 

 
विज्ञापन
A man was shocked after message saw on whatsapp
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भड़ौर गांव निवासी अरुण की अगले महीने में 13 जून को अरुण की शादी होनी थी। उसकी शादी इसी इलाके के मोलनापुर गांव में घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। अरुण बोलेरो चलाता था। उसी गाड़ी से मां के इलाज के लिए पिता और रिश्तेदार के साथ वाराणसी गया था। मगर हादसे से मांगलिक कार्य की खुशी गम में बदल गई। मोलनापुर गांव में भी मातम पसर गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed