फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 तस्वीरों में आखिरी चरण का प्रचार: पूर्वांचल में उमड़ा जनसैलाब किसे दिलाएगा जीत, मोदीमय काशी, अखिलेश-प्रियंका और मायावती भी खूब गरजीं

Sun, 06 Mar 2022 03:12 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 06 Mar 2022 03:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के मतदान से पहले शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। अब कल यानी सात मार्च को सुबह सात बजे से मतदान होना है। इस चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Elections 2022 7th Phase Election Campaign in 15 Photos Modi  in Kashi Akhilesh in Azamgarh and Mirzapur
फोटो पूर्वांचल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी में आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन यानी शनिवार को राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर विपक्ष के नेताओं तक ने खूब रैलियां और जनसभाएं की। रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के जरिए राजनीतिक हस्तियां लोगों से वोट मांगते नजर आईं। हर पार्टी की रैली और रोड शो में उमड़ रही भीड़ ने चुनावी पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिरी ये जनसैलाब किसे जीत दिलाएगा? तस्वीरों में देखिए सातवें चरण के लिए किस पार्टी ने कैसे प्रचार किया?
UP Elections 2022 7th Phase Election Campaign in 15 Photos Modi  in Kashi Akhilesh in Azamgarh and Mirzapur
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान थमने से पहले दो दिन तक अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही रहे। इस दौरान पीएम ने जनसभा और रोड शो किया। पीएम के दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनके आठों विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी। 
UP Elections 2022 7th Phase Election Campaign in 15 Photos Modi  in Kashi Akhilesh in Azamgarh and Mirzapur
मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की रैली के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी आखिरी चरण की 54 सीटों के लिए पूरी ताकत लगा दी। गठबंधन के नेताओं के साथ अखिलेश ने पूरे पूर्वांचल में खूब रैलियां कीं। हर विधानसभा क्षेत्र में उनकी रैली का आयोजन हुआ। हर रैली में बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Elections 2022 7th Phase Election Campaign in 15 Photos Modi  in Kashi Akhilesh in Azamgarh and Mirzapur
मिर्जापुर में पीएम मोदी की रैली के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी थी। जिधर नजर जा रही थी, लोगों के सिर ही नजर आए। 
विज्ञापन
UP Elections 2022 7th Phase Election Campaign in 15 Photos Modi  in Kashi Akhilesh in Azamgarh and Mirzapur
प्रियंका गांधी ने जौनपुर में रोड शो किया। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जौनपुर में रोड शो किया। इस दौरान कई किलोमीटर दूर तक लोगों का हुजूम देखने को मिला। प्रियंका ने भी पूर्वांचल में पूरी ताकत के साथ प्रचार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed