छठे चरण के चुनाव प्रचार प्रसार में भी राजनीतिक दलों ने खूब दमखम दिखाया। छोटे-बड़े सभी नेताओं की रैली में खूब भीड़ जुटी। कोई किसी से कम नहीं दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों में जहां बुल्डोजर दिखे, वहीं अखिलेश की रैलियों में गदा और साइकिल लेकर लोग पहुंच रहे। बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पूरी ताकत लगा दी।
देखिए तस्वीरें...
2 of 10
गोरखपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों के नेता विदेश चले जाएंगे। विपक्षी नेता अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गुंड़ों को उनकी सही जगह पर पहुंचा दिया गया है, प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। अब तक हुए चुनाव में भाजपा ने अपने बहुमत के आकड़ों को छू लिया है। अगले चरण में भी भाजपा की सुनामी चलेगी।
3 of 10
बलिया में सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर नजर आए।
4 of 10
लखनऊ में प्रियंका गांधी ने आज महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जाकर पूजा की।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले आज शिव मंदिर जाकर पूजा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में छोटे बच्चों और महिलाओं से मुलाकात की।
5 of 10
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गोरखपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी छठे चरण के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मायावती ने कई जिलों में जाकर रैली की।