फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao case: किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी, कड़ी सुरक्षा में पुलिस ले गई घर, बुआ भतीजी की हुई थी हत्या

Sat, 27 Feb 2021 08:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Feb 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
Unnao case: Teenager discharged from hospital, police taken home under tight security
घर पहुंची किशोरी - फोटो : amar ujala
उन्नाव के असोहा में खेत में बेहोश  हालत में सुधार होने कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती किशोरी को शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने उसे घर पहुंचाया। इस दौरान घर के बाहर व घर जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों की भीड़ रही। घर पहुंचकर उसने कानपुर में पुलिस व न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान ही दोहराए।

 
Unnao case: Teenager discharged from hospital, police taken home under tight security
किशोरी का फूल माला पहनाकर हुआ स्वागत - फोटो : amar ujala
सह आरोपी का नाम लिए बिना विनय पर पानी में जहर मिलाकर पिलाने की बात बताई। नर्सिंगहोम से डिस्जार्च किए जाने के बाद एसओ गंगाघाट अरविंद सिंह महिला पुलिस की मौजूदगी में शाम 4:41 बजे किशोरी को लेकर उसके गांव पहुंचे। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच किशोरी को घर के अंदर दाखिल किया गया।
Unnao case: Teenager discharged from hospital, police taken home under tight security
भारी सुरक्षा के बीच पुलिस लेकर पहुंची घर - फोटो : amar ujala
शाम छह बजे तक उसने सिर्फ दो बार पानी पीया। पुलिस के खुलासे को सही बताते हुए उसने फिर से बयान को दोहराया। परिजनों को बताया कि 17 फरवरी को दोपहर तीन बजे चचेरी बहन व भतीजी के साथ घास लेने खेत के लिए निकली। गांव की दुकान से दो पैकेट नमकीन खरीदने के बाद खेत पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao case: Teenager discharged from hospital, police taken home under tight security
घर पहुंची तो फफक कर रोई किशोरी - फोटो : amar ujala
कुछ देर बाद विनय वहां पानी की बोतल और नमकीन का पैकेट लेकर एक अन्य के साथ पहुंचा। विनय ने उसे नमकीन दी। इस पर उसने खाने से मना कर दिया। चचेरी बहन व भतीजी के साथ उसने गांव की दुकान से खरीदे गए दो पैकेट नमकीन खाई। कड़वाहट लगने पर चचेरी बहन ने पानी मांगा।

 
विज्ञापन
Unnao case: Teenager discharged from hospital, police taken home under tight security
गांव में तैनात रही भारी फोर्स - फोटो : amar ujala
विनय ने पानी की बोतल उसकी ओर बढ़ा दी। पहले चचेरी बहन फिर भतीजी के पानी पीने के बाद बोतल में बचा थोड़ा पानी उसने भी पी लिया। कुछ देर बाद आंखों के आगे अंधेरा छाने के साथ चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो र्गइं। आंख खुली तो खुद को नर्सिंगहोम में पाया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed