{"_id":"6038d0f28ebc3ee96d155d61","slug":"unnao-case-police-and-swat-team-reached-the-scene-of-the-incident-taking-the-killers-of-aunt-and-sister-on-custodial-remand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unnao case: बुआ-भतीजी के हत्यारों को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व स्वाट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao case: बुआ-भतीजी के हत्यारों को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व स्वाट टीम
Fri, 26 Feb 2021 06:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड: मुख्य आरोपी विनय को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उन्नाव सीजेएम कोर्ट से 8 घंटे की मिली कस्टडी रिमांड के बाद असोहा एसओ ओमप्रकाश रजक सुबह 9:00 बजे अस्थाई जेल पहुंचे। दोनों आरोपी विनय व सचिन को अस्थाई जेल से निकालकर सीएचसी असोहा में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को असोहा थाना ले गई और बिंदुवार पूछताछ की।
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
लगभग 1 घंटे पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को घटनास्थल उस दुकान पर ले गई जहां से उन्होंने नमकीन खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों से यह भी पूछा कि जो जहर किशोरियों को दिया वह कहां से लाए। आरोपी का मोबाइल बरामद करने के लिए भी पुलिस ने उससे पूछताछ की। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम भी पूछताछ कर रही है।
जहां से लिए थे कुरकुरे वहां भी ले गई थी पुलिस
- फोटो : amar ujala
दो किशोरियों की हत्या और एक के गंभीर होने के मामले में पुलिस को आरोपियों का आठ घंटे का कस्टडी रिमांड मिली थी। अब पुलिस उनसे तीनों किशोरियों को जहर देने का सुझाव को किसने दिया था, वह जहर कहां से खरीदकर लाए जैसे सवालों के जवाब निकालने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को पुलिस आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। विवेचक एसओ असोहा ओमप्रकाश रजक ने बुधवार को आरोपी विनय व सह आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए सीजेएम न्यायालय में अर्जी दी थी। अर्जी पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने गुरुवार का दिन तय किया था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी विनय
- फोटो : amar ujala
इस पर विवेचक ने गुरुवार सुबह दोनों आरोपियों को अस्थायी जेल से ले जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। पुलिस की रिमांड अर्जी पर आरोपी पक्ष के वकील ने बहस की। बहस के बाद न्यायालय ने शुक्रवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आठ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली थी। इस पर विवेचक द्वारा दोनों आरोपियों को फिर से अस्थायी जेल भेजा गया था।