Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

प्रत्येक सनातनी रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ें : बृजभूषण

Tue, 17 Nov 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सभा को संबो​धित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। स्रोत: कार्यकर्ता
बीघापुर (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के रिशालखेड़ा गांव में आयोजित जनसभा में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रत्येक सनातनी को प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी मिट्टी से जुड़कर खेती और गोपालन करना चाहिए। नशे से दूर रहकर उन्नति के लिए प्रयास करना चाहिए। वातावरण में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए पराली जलाने की समस्या पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सनातन ग्रंथ मनुस्मृति, गीता, महाभारत और रामायण को गाली देना आज फैशन बन गया है। सभी मनु की संतान हैं। सनातन धर्म में वर्ण व्यवस्था कर्म पर आधारित थी।
विज्ञापन


जाति व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आज देश छोटे-छोटे जाति समूहों में बंटा है। युवाओं से कहा कि वे अपने काम में जुटे रहें और संकट के समय दृढ़ता से डटे रहें, सफलता निश्चित मिलेगी। उन्होंने दिल्ली में अपने खिलाफ हुए आंदोलन और कथित षड्यंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कई दलों और पूंजीपतियों ने उनके खिलाफ माहौल बनाया, लेकिन वह मजबूती से खड़े रहे और उनकी विजय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 1857 में अपने पूर्वजों के बैसवारा से जाने का उल्लेख करते हुए बैसवारे की मिट्टी से विशेष लगाव जताया। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, गोल्डी राजा, ज्ञानेंद्र शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, उत्तम चंद्र लोधी तथा आयोजक शिवम सिंह और संदीप सिंह मौजूद रहे।



अखिलेश के राम मंदिर जाने पर आपत्ति नहीं

पत्रकारवार्ता में बृजभूषण सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन करने जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। प्रतापगढ़ के कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को वर्षों पहले प्रस्तावित बताया और कहा कि प्रत्येक सनातनी को कथा सुनने जाना चाहिए। वह स्वयं भी जाएंगे। यूजीसी के मुद्दे पर कहा कि यह न कभी लागू था और न भविष्य में लागू होगा। इस मामले में राजा भैया का समर्थन किया। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को बेमेल और अलग-अलग विचारधारा वाला गठबंधन बताते हुए कहा कि इसकी ताकत का पता आगे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed