{"_id":"66c185241894e7f58900a555","slug":"xen-murder-jal-nigam-xen-beaten-to-death-in-sultanpur-of-up-see-photos-2024-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक्सईएन की पीट-पीटकर हत्या: 'मेरे साहब को बचा लो, एई अमित ने मार दिया है..' चिल्लाते हुए भागा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक्सईएन की पीट-पीटकर हत्या: 'मेरे साहब को बचा लो, एई अमित ने मार दिया है..' चिल्लाते हुए भागा ड्राइवर
Sun, 18 Aug 2024 12:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
XEN Murder
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) संतोष कुमार की शनिवार सुबह उनके आवास पर पीटकर हत्या कर दी गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने जल निगम के ही सहायक अभियंता (एई) अमित कुमार और उसके एक अज्ञात सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
XEN Murder
- फोटो : अमर उजाला
एक्सईएन संतोष कुमार मूल रूप से बलिया के रतसड़ कला गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार प्रयागराज के कैंट क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में रहता है। पत्नी ममता पीडब्ल्यूडी के एनएच डिवीजन में अवर अभियंता हैं। संतोष सुल्तानपुर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराए के मकान में अकेले रहते थे। वह फरवरी 2023 से यहां तैनात थे।
XEN Murder
- फोटो : अमर उजाला
'मेरे साहब को बचा लो, एई ने मार दिया है...'
मेरे साहब को बचा लो...एई अमित ने उन्हें मार दिया है। वही दोनों लोग हैं जो भाग रहे हैं...पकड़ो...। चिल्लाते हुए एक्सईएन का ड्राइवर संदीप विश्वकर्मा विनोबापुरी मोहल्ले में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की तरफ भागा। उसे बदहवास देखकर पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए। मामला जब तक सामने आता तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।
मेरे साहब को बचा लो...एई अमित ने उन्हें मार दिया है। वही दोनों लोग हैं जो भाग रहे हैं...पकड़ो...। चिल्लाते हुए एक्सईएन का ड्राइवर संदीप विश्वकर्मा विनोबापुरी मोहल्ले में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की तरफ भागा। उसे बदहवास देखकर पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए। मामला जब तक सामने आता तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
XEN Murder
- फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर की बात सुनकर एसटीपी के गार्ड और आसपास के लोग मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में पहुंचे। वहां एक्सईएन संतोष कुमार फर्श पर अचेत पड़े थे। उनके पैर बेल्ट से बंधे थे और मुंह पर टेप चिपका हुआ था। मुंह और नाक से खून निकल रहा था। कमरे का सामान और एक-दो फाइलों के कागज बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
XEN Murder
- फोटो : अमर उजाला
पानी के गिलास नीचे गिरे थे। पूरे कमरे में पानी फैला हुआ था। उनका मोबाइल दूर पड़ा था और दीवार के एक भाग पर खून के छींटे भी पड़े थे। ऐसा लग रहा था कि दीवार पर उनके सिर को कई बार टकराया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर ने संतोष कुमार को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।