फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सईएन हत्याकांड: इस बात को लेकर चल रहा था विवाद... सहायक अभियंता को हटाने के लिए 10 दिन पहले ही लिखा था पत्र

Sun, 18 Aug 2024 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Aug 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Sultanpur XEN Murder Case XEN had written a letter 10 days ago to remove assistant engineer
Sultanpur XEN Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सुल्तानपुर में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। एक्सईएन को बांधकर यातनाएं दी गईं। आरोपियों ने एक्सईएन संतोष के मुंह और नाक पर टेप चिपका कर उनकी सांस रोक दी। आरोपियों के फरार होने के बाद एक्सईएन के ड्राइवर ने शोर मचाया, जिसके बाद एक्सईएन संतोष को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।  


शनिवार सुबह संतोष कुमार की हत्या के बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने जल निगम के ही सहायक अभियंता (एई) अमित कुमार और उसके एक अज्ञात सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जल जीवन मिशन के कामों के भुगतान को लेकर विवाद में हत्या की गई है। पुलिस ने ड्राइवर संदीप को हिरासत में लिया है। देर शाम एक्सईएन का पोस्टमार्टम हुआ। उनके कई अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा दम घुटने से मौत की बात भी सामने आई है। 
Sultanpur XEN Murder Case XEN had written a letter 10 days ago to remove assistant engineer
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (फाइल फोटो) जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
एक्सईएन संतोष कुमार मूल रूप से बलिया के रतसड़ कला गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार प्रयागराज के कैंट क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में रहता है। पत्नी ममता पीडब्ल्यूडी के एनएच डिवीजन में अवर अभियंता हैं। संतोष सुल्तानपुर के  विनोबापुरी मोहल्ले में किराए के मकान में अकेले रहते थे। वह फरवरी 2023 से यहां तैनात थे।

 
Sultanpur XEN Murder Case XEN had written a letter 10 days ago to remove assistant engineer
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन संतोष कुमार अपने अधीनस्थ सहायक अभियंता (एई) अमित कुमार की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थे। कार्य को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसीलिए उन्होंने एई को हटाने के लिए 10 दिन पहले ही अधिशासी निदेशक को पत्र भेजा था। एक्सईएन ने अमित पर अभद्रता, अनुशासनहीनता और धमकी देने का आरोप भी लगाया था। अधिशासी निदेशक पत्र का संज्ञान लेते, इसके पहले ही संतोष कुमार की हत्या कर दी गई, जिसमें मुख्य आरोपी एई अमित कुमार ही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sultanpur XEN Murder Case XEN had written a letter 10 days ago to remove assistant engineer
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राज्य पेयजल एवं संरक्षण मिशन के अधिशासी निदेशक को एक्सईएन ने सात अगस्त को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि एई अमित कुमार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत पांच ब्लॉकों में पेयजल योजना के निर्माण कार्य और आईजीआरएस पोर्टल में आने वाली शिकायतों के निस्तारण का काम सौंपा गया है। अमित काम में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरत रहे हैं। निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। अमित को काम में सुधार के लिए कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। एक्सईएन ने अमित को अविलंब कार्यालय से हटाने और दूसरे सहायक अभियंता की नियुक्ति का आग्रह किया था।
 
विज्ञापन
Sultanpur XEN Murder Case XEN had written a letter 10 days ago to remove assistant engineer
XEN Murder - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में भी विवादों में रहा अमित
एक्सईएन की हत्या का मुख्य आरोपी अमित कुमार सोनभद्र जनपद में भी विवादों में रहा। 2022 और 2023 में उसके खिलाफ तत्कालीन एक्सईएन सोनभद्र महेंद्र सिंह ने तीन बार पत्राचार किया था। उन्होंने भी अमित पर अभद्रता, अनुशासनहीनता और धमकी देने का आरोप लगाया था। आखिरी बार उन्होंने दो नवंबर 2023 को अधिशासी निदेशक को पत्र भेजा था, जिसके बाद अमित की तैनाती सुल्तानपुर में की गई। विभागीय जानकारी के मुताबिक नवंबर 2023 से अमित यहीं पर तैनात है। शिकायत के बाद भी उसे हटाया नहीं गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed