Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Following Kharna, those observing the fast will offer *arghya* (oblations) to the setting sun today.

Sultanpur News: खरना के बाद आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

Sun, 15 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Following Kharna, those observing the fast will offer *arghya* (oblations) to the setting sun today.
 छठ पर्व पर चौक में एक घर पर प्रसाद तैयार करती महिला। स्रोत- स्वयं
सुल्तानपुर। घरों में गूंजते छठ गीत, पूजा की तैयारियों में जुटे परिवार और बाजारों में फलों व पूजन सामग्री की खरीदारी...लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक अब चरम पर पहुंचने लगी है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय पर्व में शनिवार को खरना के साथ व्रतियों ने कठिन तप की शुरुआत की। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को छठी मैया की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन

शहर के चौक, ठठेरीबाजार, सिविल लाइन, शाहगंज, पंचरास्ता और राइन नगर सहित विभिन्न मोहल्लों में छठ पर्व की रौनक है। शुक्रवार को व्रतियों ने स्नान के बाद अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर नहाय-खाय की परंपरा निभाई। घरों में लहसुन-प्याज का प्रयोग बंद कर दिया गया। शनिवार को व्रतियों ने पूरे दिन उपवास रखा। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और चावल से बनी खीर व रोटी का प्रसाद तैयार किया। पूजा-अर्चना के व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के लोगों में भी वितरित किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प शुरू हो गया।
विज्ञापन

ठेकुआ और सुप-दउरा सजाने की तैयारियां
घरों में गेहूं सुखाने से लेकर ठेकुआ बनाने और सुप-दउरा सजाने तक की तैयारियां चलती रहीं। बाजारों में फल, नारियल, गन्ना और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। सीताकुंड घाट समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों व पोखरों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। गोताखोरों और पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ नगर पालिका की ओर से प्रकाश व पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज छठ घाटों की ओर रवाना होंगी महिलाएं
छठ के गीतों संग रविवार दोपहर बाद से व्रती महिलाएं सिर पर दउरा लेकर छठ घाटों की ओर रवाना होंगी। शाम को पानी में खड़े होकर व्रती दूध और जल से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। गंगा सोनी, अंजलि सोनी, सविता सोनी, मीरा सोनी और सलोनी सोनी ने बताया कि छठ केवल पूजा नहीं, बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना का पर्व है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed