फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उभ्भा कांड: 11 आदिवासियों की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था यह गुमनाम गांव, जानें पूरा विवाद

Sat, 17 Jul 2021 01:44 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 01:44 AM IST
सार

उभ्भा कांड : 17 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का एक गुमनाम गांव उभ्भा उस समय पूरे देश में सुर्खियों में छा गया, जब एक सोसाइटी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने गोली मारकर 11 आदिवासियों की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Umbha Kand second anniversary This anonymous village of UP came into news after murder of 11 tribals know full details
उभ्भा कांड की दूसरी बरसी आज - फोटो : अमर उजाला

17 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का एक गुमनाम गांव उभ्भा उस समय पूरे देश में सुर्खियों में छा गया, जब एक सोसाइटी की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने गोली मारकर 11 आदिवासियों की हत्या कर दी थी। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। गोलियों की तड़तड़ाहट पूरे देश में सुनाई दी थी।  उभ्भा कांड की दूसरी बरसी आज है। इसके चलते तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में बैरियर लगा कर पूरे गांव को सील कर दिया गया है।  राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने के आसार और कोरोना को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी गई है। 



आदर्श सोसायटी के नाम की इस जमीन पर कई पीढ़ियों से गोंड़ आदिवासी जोत कोड़ करते रहे थे। करीब 1100 बीघा विवादित जमीन में से करीब 120 बीघा जमीन की रजिस्ट्री मूर्तिया के तत्कालीन ग्राम प्रधान यज्ञदत्त सिंह भोरतिया ने सन 2017 में अपने परिजनों के नाम करा लिया था।

उक्त भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मृतक रामसुंदर के पुत्र लल्लू सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान यज्ञदत्त, गणेश, विमलेश, धर्मेंद्र, नीरज राय समेत 28 लोगों के खिलाफ नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

Umbha Kand second anniversary This anonymous village of UP came into news after murder of 11 tribals know full details
उभ्भा कांड का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया।
कोर्ट के आदेश पर अक्टूबर महीने में दूसरे पक्ष से देवकली पत्नी निधिदत्त गुर्जर की तहरीर पर कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़, उसके पिता व पूर्व ग्राम प्रधान बहादुर सिंह गोंड़, रामपति, कैलाश, अनिल, विजय, रामबली समेत 55 लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
 
Umbha Kand second anniversary This anonymous village of UP came into news after murder of 11 tribals know full details
उम्भा गांव में प्रवेश करने वालों मार्गों पर पुलिस का सख्त पहरा - फोटो : अमर उजाला
उभ्भा कांड में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त सिंह भोरतिया पक्ष से कुल 70 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। इनमें से आधे लोग रिहा हो चुके हैं। वहीं गोंड़ आदिवासियों पर हुए मुकदमा ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Umbha Kand second anniversary This anonymous village of UP came into news after murder of 11 tribals know full details
उभ्भा कांडः प्रियंका गांधी ने की थी पीड़ित लोगों से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
उभ्भा कांड के बाद सबसे पहले 18 जुलाई को कांग्रेस विधानमंडल दल के तत्कालीन नेता अजय कुमार लल्लू उभ्भा पहुंचे। इसके बाद 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्य सचिव, डीजीपी इत्यादि उभ्भा पहुंचे। इसके बाद दोबारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को उभ्भा आए। फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, भाकपा महासचिव डी. राजा,सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण, वृंदा करात, सुभाषिनी अली समेत तमाम दिग्गज नेता उभ्भा गांव पहुंचे।  
विज्ञापन
Umbha Kand second anniversary This anonymous village of UP came into news after murder of 11 tribals know full details
उभ्भा कांडः वारदात के बाद दो बार उभ्भा पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सरकार द्वारा प्रत्येक मृतकों के आश्रितों को विभिन्न मदों में 18.50 लाख रुपये, प्रत्येक घायलों को ढाई लाख रुपये, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा मृतक आश्रितों को 10 लाख रुपए व घायलों को एक एक लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समाजवादी पार्टी द्वारा मृतक आश्रितों को एक एक लाख रुपए व घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed