फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सोनभद्र के एसपी ने दिखाए तेवर, रात में अचानक पहुंचे थाने; लापरवाही पर एसओ समेत दो को किया लाइन हाजिर

Mon, 13 Oct 2025 10:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 13 Oct 2025 10:50 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एसपी रविवार की रात अचानक औचक निरीक्षण करने रायपुर थाने पहुंच गए। यहां कार्य में शिथिलता और लापरवाही पाए जाने पर एसओ समेत दो को लाइन हाजिर कर दिया।  

विज्ञापन
Sonbhadra SP put two people including SO line hazir on inspection
सोनभद्र के रायपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद

सोनभद्र जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार की रात थाना रायपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में अभिलेखों, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, आगंतुक रजिस्टर आदि का गहन अवलोकन किया। कार्य में शिथिलता और लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने थाना प्रभारी रायपुर सूर्यभान राम और हेड मोहर्रिर राजीव कुमार राजभर को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का पशु तस्कर गिरफ्तार, संयुक्त टीम की कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

Sonbhadra SP put two people including SO line hazir on inspection
सोनभद्र के रायपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन व्यवस्था और कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। एसपी ने थाना स्टाफ को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी निस्तारण किया जाए और पीड़ितों के साथ संवेदनशील व कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार अपनाया जाए। 
Sonbhadra SP put two people including SO line hazir on inspection
सोनभद्र के रायपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद
निरीक्षण के बाद एसपी ने रात में विभिन्न थाना क्षेत्रों के कस्बों व प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया और वहां तैनात पुलिस बल की सतर्कता की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonbhadra SP put two people including SO line hazir on inspection
सोनभद्र के रायपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद
उन्होंने रात्रिकालीन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सक्रिय व सजग रहने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Sonbhadra SP put two people including SO line hazir on inspection
सोनभद्र के रायपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद
एसपी ने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसपी के तेवर देख पुलिसकर्मियों में हलचल का माहौल रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed