यूपी के सीतापुर में महमूदाबाद तहसील मुख्यालय से महज 14 किमी दूर बसा अन्नीपुर गांव आज भी बिजली को तरस रहा है। आजादी के 78 वर्षों में बिजली विभाग के अधिकारी इस 14 किमी की दूरी को तय नहीं कर पाए हैं। विद्युतीकरण के अभाव में यहां के लड़कों को कुंवारेपन के दंश से गुजरना पड़ रहा है। कोई भी अच्छा रिश्ता गांव के लड़कों के लिए नहीं आता है। चुनाव में इस गांव का विद्युतीकरण हर बार मुद्दा बनता है। पर, कभी इसे अमली जामा नहीं पहनाया गया। ग्रामीणों में इस बात का रोष है।
मोमबत्ती की लौ में जलता भविष्य: विकास की रोशनी से कोसों दूर अन्नीपुर, आज भी बिजली नहीं; बहुएं छोड़ रहीं गांव
अमर कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:26 AM IST
सार
आजादी के 78 वर्ष बाद भी बिजली विभाग तहसील मुख्यालय से महज 14 किमी की दूरी नहीं तय कर पाया है। महमूदाबाद के अन्नीपुर गांव में लोग आज भी बिजली को तरस रहे हैं। गांव में बिजली न होने से लड़कों की शादियां नहीं हो पा रही हैं। लोग पलायन कर रहे हैं। इससे अपनों का साथ भी छूट रहा है। पढ़ें लोगों का दर्द...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन