फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नूरी बाबा का पाकिस्तान प्रेम: ISI से जुड़े तार? मुंबई से बंगाल तक नेटवर्क; क्राइम कुंडली देख पुलिस भी हैरान

Mon, 06 Jan 2025 11:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 11:27 PM IST
सार

नूरी बाबा का पाकिस्तान प्रेम सामने आया है। अब ISI से तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। मुंबई से बंगाल तक नेटवर्क फैला है। क्राइम कुंडली देख पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Noori Baba post with Pakistan flag in up suspicion of links with ISI network, stretches from Mumbai to Bengal
पाकिस्तान झंडे के साथ नूरी बाबा का फोटो - फोटो : संवाद

यूपी के श्रावस्ती में कबाड़ी नूरी बाबा को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। वह बाबा रमजान महीने में मुंबई में रहकर चंदा वसूल करता था। कभी बहाने से पश्चिम बंगाल तो कभी नेपाल जाता था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसका पाकिस्तान प्रेम भी उजागर हो रहा है। ऐसे में कहीं उसके तार आईएसआई से भी तो नहीं जुड़े हैं। इसको लेकर सवाल उठने लगा है।  



मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर का है। यहां का निवासी मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा शाह जाति से सांई था। इस कारण उसे बाबा की उपाधि मिली। कबाड़ी से शुरू हुआ उसका सफर नकली नोटों के व्यापारी तक पहुंच गया। इस बीच वह मौसम के अनुसार अपना हाल व हुलिया बदलता रहा। 

Noori Baba post with Pakistan flag in up suspicion of links with ISI network, stretches from Mumbai to Bengal
नूरी बाबा का मदरसा - फोटो : संवाद

पश्चिम बंगाल में जाकर तकरीर करता

वह कभी फकीर बनकर जकात मांगता, तो कभी रमजान महीने में मुंबई जाकर मस्जिद व मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा वसूलता। नेपाल तो कभी पश्चिम बंगाल में जाकर तकरीर करता। लोगों को खुद से जोड़ने के लिए कट्टर मुसलमान होने का प्रमाण भी देता। उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर सात अक्टूबर 2017 की पोस्ट उसके पाकिस्तान प्रेम को भी उजागर कर रही है। 
 
Noori Baba post with Pakistan flag in up suspicion of links with ISI network, stretches from Mumbai to Bengal
नूरी बाबा के मदरसा के गेट पर लिखी पंक्तियां - फोटो : संवाद

पुलिस खामोशी से कर रही जांच

इसमें पाकिस्तानी ध्वज के साथ उसने अपनी फोटो पोस्ट की थी। यह आज भी उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। ऐसे में अब यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं उसका संबंध आईएसआई से तो नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले में बड़ी ही खामोशी से जांच कर रही है। साथ ही उससे जुड़े लोगों व उसके नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं, उसकी कड़ी जोड़कर जांच को आगे बढ़ा रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Noori Baba post with Pakistan flag in up suspicion of links with ISI network, stretches from Mumbai to Bengal
नूरी बाबा इसी घर में कबाड़ी की दुकान चलाता था - फोटो : संवाद

काले कारनामे छिपाने को बना मदरसा संचालक

नूरी बाबा के काले कारनामे उजागर न हों, इसके लिए उसने गांव के ही पांच भाइयों से उनके हिस्से की जमीन लेकर आठ वर्ष पूर्व मदरसा खोला। इसकी आड़ में वह गलत काम करने लगा। यद मदरसा उसे और उसके काले कारनामों से बचाने का माध्यम बना। 
 
विज्ञापन
Noori Baba post with Pakistan flag in up suspicion of links with ISI network, stretches from Mumbai to Bengal
नूरी बाबा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
इसी मदरसे की आड़ में वह झाड़फूंक, दवाखाना चलाने के साथ ही अय्याशी का अड्डा व नकली नोटों का कारोबार चलाने लगा। गांव एवं क्षेत्र में अपने मृदुभाषी व सामान्य व्यवहार के कारण ही वह अब तक किसी की नजर में नहीं आ रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed