{"_id":"6af75d0193ed4af42104bc85","slug":"yojana-didis-will-spearhead-campaigns-against-child-marriage-and-substance-abuse-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124438-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाल विवाह और नशामुक्ति की मुहिम चलाएंगी योजना दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाल विवाह और नशामुक्ति की मुहिम चलाएंगी योजना दीदी
Sat, 14 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को नशा मुक्ति का शपथ दिलाते संस्थाध्यक्ष
श्रावस्ती। गांवों को बाल विवाह और नशे की लत से मुक्त कर विकसित व सशक्त श्रावस्ती बनाने की पहल शुरू की गई है। डीएम के निर्देशन में शुक्रवार को सामाजिक संस्था सद्भावना ने ग्रामीण क्षेत्र की स्नातक महिलाओं को जागरूक कर योजना दीदी नामित किया।
संस्था अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि नकहा धर्मनगर से प्रीति पाठक और संजू वर्मा, भवानीनगर से अंजू देवी मिश्रा और सची यादव तथा किशुनपुर चंदन भारी से राधिका देवी गौतम, संजू तिवारी और धूप रानी वर्मा को योजना दीदी बनाया गया है। ये महिलाएं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को जागरूक करेंगी। समाजसेवी मनीष ओझा ने बताया कि राप्ती नदी किनारे स्थित नकहा धर्मनगर की महिलाओं को बाल विवाह और नशे के खिलाफ संकल्प भी दिलाया गया।