फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उफान पर यमुना: खतरे के निशान तक पहुंचा पानी, अटकीं लोगों की सांसें, तस्वीरों में देखें शामली जिले का हाल

Mon, 10 Jul 2023 01:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

उफान पर यमुना: खतरे के निशान तक पहुंचा पानी, अटकीं लोगों की सांसें, ऐसा है शामली जिले का हाल

विज्ञापन
Yamuna water has reached the danger mark in Shamli and flood outposts have alerted
उफान पर यमुना। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना उफान पर पहुंच गई है। शामली में सोमवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर कम 230.70 मीटर पर बह रहा है। जिसके और अधिक बढ़ने की संभावना है।



पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण पिछले तीन दिन से हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। 

Yamuna water has reached the danger mark in Shamli and flood outposts have alerted
यमुना। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, रविवार रात हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 1.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते सोमवार सुबह 10:00 बजे यमुना का जलस्तर 230.7 मीटर हो गया।

Yamuna water has reached the danger mark in Shamli and flood outposts have alerted
यमुना का हाल। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि यमुना का चेतावनी जलस्तर 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna water has reached the danger mark in Shamli and flood outposts have alerted
यमुना। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोमवार रात एक बजे हथनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 2,58,343 क्यूसेक, सोमवार सुबह छह बजे 2,94,587 क्यूसेक और सुबह आठ बजे 2,79,898 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। 

विज्ञापन
Yamuna water has reached the danger mark in Shamli and flood outposts have alerted
जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि सोमवार रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। तहसीलदार गौरव सांगवान ने बताया कि तहसील क्षेत्र की सभी चार बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटवर्ती गांव के प्रधानों और चौकीदारों को यमुना नदी पर नजर रखने को कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed