फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगीराज में खूब चल रहा बुलडोजर: निशाने पर सपा नेता का परिवार, कॉलोनी को किया ध्वस्त, देखें मौके की तस्वीरें

Wed, 06 Apr 2022 09:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Apr 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
UP News: Shamli Administration demolished property by bulldozer of Arshad Hasan uncle of SP MLA Nahid Hasan see photos
शामली में सपा नेता नाहिद हसन के चाचा की संपत्ति पर कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

शामली जनपद में प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन कैराना में शत्रु संपत्तियों से अनाधिकृत निर्माणों व कृषि भूमि पर काटी गई कॉलोनी को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बुधवार को रामडा रोड पर शत्रु संपत्ति पर बेचे गए प्लाटों पर बने तीन अनाधिकृत निर्माणों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें ध्वस्त करा दिया। 



यहां पर सबसे पहले प्रशासन ने एक प्लॉट की छानबीन की तो पता चला कि शत्रु संपत्ति पर प्लाट विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन ने बेचे थे। इसके बाद अधिकारी पुराने बाईपास पर विधायक नाहिद हसन के पुराने राइस सेलर के पास बुलडोजर लेकर पहुंचे।

UP News: Shamli Administration demolished property by bulldozer of Arshad Hasan uncle of SP MLA Nahid Hasan see photos
बुलडोजर से ध्वस्त किया। - फोटो : amar ujala

यहां पर विधायक नाहिद हसन के दूसरे चाचा अरशद हसन व एक अन्य रिश्तेदार अरशद अली के नाम 12 बीघा कृषि भूमि मिली। जहां पर बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से कॉलोनी काटी गई थी। प्रशासन ने कॉलोनी की नींव को ध्वस्त करा दिया। सोमवार को भी भूरा रोड स्थित कृषि मंडी उत्पादन समिति के सामने विधायक चौधरी नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन के कब्जे से करीब 10 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया था।

UP News: Shamli Administration demolished property by bulldozer of Arshad Hasan uncle of SP MLA Nahid Hasan see photos
मौके पर अधिकारी मौजूद। - फोटो : amar ujala

नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने बताया कि रामडा रोड पर पूर्व में हल्का लेखपाल की ओर से संज्ञान में लाया गया था। यहां पर करीब 15-16 बीघा शत्रु संपत्ति राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Shamli Administration demolished property by bulldozer of Arshad Hasan uncle of SP MLA Nahid Hasan see photos
मौके पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने घर बना लिए हैं। उनको नोटिस भेजे जाएंगे। अर्धनिर्मित मकान व प्लाटों से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया है। इस दौरान एसडीम संदीप कुमार, सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना, ईओ मणि अरोरा, कोतवाली प्रभारी व राजस्व विभाग की टीम के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP News: Shamli Administration demolished property by bulldozer of Arshad Hasan uncle of SP MLA Nahid Hasan see photos
लोगों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

13 बीघा जमीन पर 32 कब्जाधारी
रामडा रोड पर देश छोड़कर जाने वाले लोगों की करीब 13 बीघा शत्रु संपत्ति हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शत्रु संपत्ति पर अभी तक 32 कब्जाधारियों के स्थायी व अस्थाई कब्जे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed