फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी करा दीजिए : घरवाले नहीं ढूंढ रहे दुल्हन, तीन फुट के युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को सुनाई व्यथा

Sat, 13 Mar 2021 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Mar 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Three feet tall man seeks police help to find him bride in shamli uttar pradesh
शादी के लिए गुहार लगाने महिला थाने पहुंचा अजीम - फोटो : अमर उजाला

शादी की उम्र होते ही अक्सर परिवार वाले शादी की कर लेने की जिद करने लगते हैं। लेकिन यूपी के शामली निवासी अजीम के सामने एक अनोखी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कद छोटा होने की वजह से अजीम की शादी नहीं हाे पा रही है। शादी न होने से परेशान अजीम ने अब शादी कराने के लिए पुलिस की मदद ली है। हाल ही में वह पुलिस थाने पहुंचा और दुल्हन ढूंढकर उसकी शादी कराने की गुहार लगाई।

Three feet tall man seeks police help to find him bride in shamli uttar pradesh
महिला थाने पहुंचा अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

कैराना निवासी अजीम मंसूरी ने महिला थाने पहुंचकर अपनी शादी के लिए पुलिस से मदद मांगी। महिला थाने पहुंचे अजीम मंसूरी ने बताया कि उसकी उम्र 26 साल है। वह शादी करना चाहता है, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है।

Three feet tall man seeks police help to find him bride in shamli uttar pradesh
शादी के लिए गुहार लगाने महिला थाने पहुंचा अजीम मंसरी - फोटो : अमर उजाला

उसने महिला थाने पर पुलिस से कहा कि शामली के एक मोहल्ले में उसकी लंबाई के बराबर लड़की है। उनसे रिश्ते की बात लगभग तय हो गई थी, लेकिन उसके घर वालों ने उसकी लंबाई कम बताते हुए रिश्ता करने से इंकार कर दिया। अब वह परेशान है कि क्या करे, इसलिए पुलिस उसकी मदद करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three feet tall man seeks police help to find him bride in shamli uttar pradesh
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला

महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि अजीम थाने पर आया था, लेकिन उसने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। इसके बाद वह थाने से चला गया। उन्होंने बताया कि वह पिछले साल भी थाने आया था, उस समय उसने अपने माता-पिता पर उसकी शादी न कराने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Three feet tall man seeks police help to find him bride in shamli uttar pradesh
पुलिस को मामले की जानकारी देता अजीम। - फोटो : अमर उजाला

वहीं करीब दो माह पहले अजीम ने कैराना कोतवाली, सीओ कैराना व एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर परिजनों पर उसकी शादी न कराने का आरोप लगाने की शिकायत की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed