फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी नोमान को लेकर कैराना पहुंची पानीपत सीआईए, घर से कई दस्तावेज किए बरामद

Fri, 16 May 2025 10:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 May 2025 10:10 AM IST
सार

पानीपत में गिरफ्तार आईएसआई एजेंट नौमान इलाही को श्रीनगर भेजे जाने की तैयारी थी। । ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना की सूचनाएं भेजने के इनपुट मिले हैं। वह दो साल से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। शुक्रवार को पानीपत सीआईए उसे लेकर कैराना पहुंची, जहां उसके घर से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Panipat CIA Raids Pakistani Spy Nauman Ilahis House in Kairana, Passports and Documents Seized
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

हरियाणा के पानीपत में पकड़े गए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट नोमान इलाही को लेकर जांच लगातार आगे बढ़ रही है। कैराना के बाजार बेगमपुरा निवासी नोमान को तीन दिन पहले पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और अब उसके नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे सामने आए हैं।

Panipat CIA Raids Pakistani Spy Nauman Ilahis House in Kairana, Passports and Documents Seized
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे, पानीपत सीआईए फर्स्ट की टीम दो गाड़ियों के काफिले में नोमान इलाही को लेकर कैराना पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उसके घर का ताला खुलवाया और मकान की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कई व्यक्तियों के पासपोर्ट और संदिग्ध दस्तावेज मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इस दौरान मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई थी।

Panipat CIA Raids Pakistani Spy Nauman Ilahis House in Kairana, Passports and Documents Seized
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भेजा जाना था श्रीनगर
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आईएसआई के एजेंट नोमान को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत श्रीनगर भेजने की तैयारी में थे। उसके मोबाइल की व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि उसे सेना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी श्रीनगर से भेजने के निर्देश दिए गए थे। बदले में उसे हर सूचना के लिए ज्यादा पैसे देने और 'मालामाल' कर देने का लालच दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Weather Report: मेरठ की हवा खराब, देश के 219 शहरों की सूची में रहा तीसरे स्थान पर, जानें आसपास के शहरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Panipat CIA Raids Pakistani Spy Nauman Ilahis House in Kairana, Passports and Documents Seized
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

दो साल से सूचनाएं भेज रहा था पाकिस्तान
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नोमान पिछले दो साल से लगातार पाकिस्तान को सूचनाएं भेज रहा था। मोबाइल फोन से बातचीत के बाद वह अपनी भेजी गई चैट को डिलीट कर देता था, लेकिन पाकिस्तानी एजेंट्स की ओर से आई चैट, वीडियो कॉल्स के स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग्स उसके मोबाइल में बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Panipat CIA Raids Pakistani Spy Nauman Ilahis House in Kairana, Passports and Documents Seized
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

सिर्फ आठवीं तक पढ़ा, सोशल मीडिया में निपुण
पानीपत के कार्यवाहक एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार, नोमान केवल आठवीं कक्षा तक पढ़ा है, लेकिन सोशल मीडिया चलाने में बेहद चालाक और एक्टिव है। वह पानीपत की मनमोहन कॉलोनी में अपनी बहन के पास रह रहा था, जिसकी शादी वहीं हुई है। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की आड़ में वह संवेदनशील जानकारियाँ जुटाकर पाकिस्तान भेजता था।

नोमान के परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके पूरे नेटवर्क और डिजिटल गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed