{"_id":"60b7dc7838326115b00040f8","slug":"murder-for-salad-accused-has-no-regrate-to-kill-his-wife-says-sad-that-son-ascaped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाद के लिए मर्डर : थाने में बोला आरोपी-पत्नी की हत्या का मलाल नहीं, बेटा बच गया इसका अफसोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाद के लिए मर्डर : थाने में बोला आरोपी-पत्नी की हत्या का मलाल नहीं, बेटा बच गया इसका अफसोस
Thu, 03 Jun 2021 01:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और पत्नी सुदेश का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में एक व्यक्ति ने सलाद न देने पर हुए मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की फावड़े से हमलाकर हत्या कर दी। वह अपने बेटे को भी मौत की नींद सुलाना चाहता था लेकिन बेटे की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे पत्नी की हत्या का जरा भी मलाल नहीं था बल्कि उसे बेटे के बच जाने का अफसोस था। आगे पढ़ें हत्या की ये खौफनाक कहानी :
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बाबरी पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। सर्विलांस टीम भी आरोपी को पकड़ने में जुटी थी। टीम को आरोपी की लोकेशन भिक्का माजरा में मिली, लेकिन उसका मोबाइल कुछ समय बाद ही बंद गया। बुधवार दोपहर बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह को आरोपी के ग्राम भाज्जू में होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को भाज्जू बस स्टैंड गिरफ्तार कर लिया।
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सुदेश पर फावड़े से किए चार वार
पत्नी का हत्यारोपी मुरली इस कदर गुस्से में था कि वह क्या कर रहा है उसे यह भी अंदाजा नहीं था। अपनी पत्नी सुदेश पर उसने फावड़े से चार वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के मुंह, छाती और हाथों पर चार गंभीर घाव होने की पुष्टि हुई है।

आसपास के लोगों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पत्नी की हत्या का मलाल नहीं, पुत्र के बचने का अफसोस
बाबरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुरली जरा भी चिंतित या परेशान नजर नहीं आया। वह बेधड़क लोगों से बात कर रहा था। पुलिस को उसने बताया कि पत्नी और बेटा हमेशा उसे काम न करने का ताना देते रहते थे। इसे लेकर कई बार कहासुनी हुई।
बाबरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुरली जरा भी चिंतित या परेशान नजर नहीं आया। वह बेधड़क लोगों से बात कर रहा था। पुलिस को उसने बताया कि पत्नी और बेटा हमेशा उसे काम न करने का ताना देते रहते थे। इसे लेकर कई बार कहासुनी हुई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सोमवार शाम को खाने के दौरान सलाद मांगने पर दोनों ने कहासुनी की। हाथापाई तक हुई जिसमें उसके कपड़े फट गए थे। इसके बाद उसने पत्नी और पुत्र की हत्या करने का इरादा कर लिया था। पत्नी सुदेश को तो उसने मार डाला, लेकिन अन्नू राणा के जागने के चलते वह पुत्र अजय की हत्या नहीं कर पाया। पुत्र के जिंदा बचने का उसे अफसोस है।