दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को शामली से एलम से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शाम को हरियाणा में प्रवेश कर गई।
इस दौरान भीषण ठंड में भी राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोग बेताब दिखाई दिए। सड़क पर उमड़े हजूम का राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर स्वागत किया।
2 of 5
कार्यकर्ताओं से बात कर राहुल ने टटोली नब्ज इंतजार में खड़े लोगों को राहुल गांधी ने किया अभिवादन ग
- फोटो : amar ujala
कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन जनवरी को यूपी में प्रवेश किया था। गाजियाबाद के लोनी और बागपत से होते हुए यात्रा बुधवार शाम जिले के एलम कस्बे में पहुंच गई थी।
3 of 5
राहुल गांधी यात्रा अपडेट।
- फोटो : amar ujala
राहुल गांधी बृहस्पतिवार सुबह यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के साथ करीब 11 किलोमीटर पैदल चलकर पूरे जोश में कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव पहुंचे।
4 of 5
राहुल गांधी यात्रा अपडेट।
- फोटो : amar ujala
वहां करीब पांच घंटे विश्राम करने के बाद हरियाणा के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी ने यूपी की करीब 83 किलोमीटर की दूरी यात्रा तय कर ली है। वहीं शामली जिले के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
5 of 5
राहुल गांधी यात्रा अपडेट।
- फोटो : amar ujala
इस दौरान गांव जिड़ाना में राहुल गांधी करीब 35 मिनट तक रुके और नाश्ता किया।