फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PET for the second phase to be held today across 22 centres; 9,288 candidates will take the exam in each shift.

Shamli News: दूसरे चरण की 22 केंद्रों पर पीईटी आज, प्रत्येक पाली में 9288 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 30 Oct 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
PET for the second phase to be held today across 22 centres; 9,288 candidates will take the exam in each shift.
शामली। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 दूसरे चरण की शुक्रवार को दो पाली में होगी। परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 9288 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद तीसरे चरण में यह परीक्षा एक नवंबर को भी होगी। इससे पहले 25 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है।
विज्ञापन

पीईटी की तीन चरणों में होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 55728 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। तीनों चरणों में दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 9288 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा केंद्र और निर्देशों के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा। जिले में शामली, थानाभवन, कांधला, कैराना और बनत क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से निगरानी की जाएगी।
परीक्षा में ये लेकर जाएं
- परीक्षा का प्रिंटेड प्रवेश पत्र।
- फोटो युक्त पहचान पत्र
- पासपोर्ट आकार की फोटो, जिन पर पीछे नाम व रोल नंबर लिखा हो।
ये लेकर न जाएं
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ डिवाइस।
- कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट।
- किताबें, नोट्स और कागज की पर्चियां
- अन्य प्रतिबंधित सामग्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed