फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE 10th Topper: टॉपर दीया नामदेव की सफलता का राज, ऐसे हासिल की बड़ी उपलब्धि, राजनीति में मोदी-योगी हैं पसंद

Fri, 22 Jul 2022 04:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Jul 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
CBSE Class 10th Result 2022 Topper Diya Namdev Share Secrets Of Success With Amar Ujala
दिया नामदेव। - फोटो : amar ujala

शामली शहर के मोहल्ला मनिहारन निवासी दीया नामदेव ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाकर जिले और परिवार का नाम रोशन कर दिया। दीया ने सुनियोजित ढंग से पढ़ाई करते हुए यह सफलता पाई है। शिक्षकों को अपना आदर्श मानने वाली दीया ने सेल्फ स्टडी से शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।



इस तरह की पढ़ाई
दीया ने बताया कि वह रोजाना गणित व विज्ञान विषय की दो-दो घंटे पढ़ाई करती थी। एसएसटी के लिए एक घंटा और हिंदी व अंग्रेजी के लिए 45-45 मिनट तय कर रखे थे। कोई कोचिंग और ट्यूशन उसने नहीं लिया। दीया का कहना है कि अधिक अंक लाने के लिए ज्यादा देर तक पढ़ना जरूरी नहीं है। मन लगाकर कम समय की गई पढ़ाई से भी अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

CBSE Class 10th Result 2022 Topper Diya Namdev Share Secrets Of Success With Amar Ujala
दिया नामदेव - फोटो : अमर उजाला

यकीन नहीं हुआ इतने अंक मिलेंगे
जिस समय रिजल्ट घोषित हुआ तो दिया घर में थी। स्कूल से उसके पिता के पास फोन आया और दीया के रिजल्ट की जानकारी दी गई। पिता ने दीया को जब यह जानकारी दी तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसे उम्मीद थी कि 95 प्रतिशत अंक आ सकते हैं। उन्होंने फोन करके शिक्षकों से कंफर्म किया। 

CBSE Class 10th Result 2022 Topper Diya Namdev Share Secrets Of Success With Amar Ujala
दिया नामदेव - फोटो : अमर उजाला

जुड़वां बहन के आए 80 प्रतिशत अंक 
दीया की जुड़वां बहन रिया भी इसी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। उसने परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Class 10th Result 2022 Topper Diya Namdev Share Secrets Of Success With Amar Ujala
दिया नामदेव - फोटो : अमर उजाला

बैडमिंटन और किताबें पढ़ने का शौक
दीया ने बताया कि उसे बैडमिंटन खेलना और किताबें पढ़ना पसंद है। इसके अलावा बॉलीवुड के गीत भी पसंद करती है। आगे भविष्य में वह इंजीनियर बनना चाहती है। 

विज्ञापन
CBSE Class 10th Result 2022 Topper Diya Namdev Share Secrets Of Success With Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मोदी-योगी भी पसंद 
दीया ने बताया कि राजनीति में उसे मोदी और योगी पसंद हैं। उसका कहना है कि इन दोनों राजनेताओं ने छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में काम किया है। जिससे छात्राएं बिना किसी डर के स्कूल जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed