फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seema observed the Karwa Chauth fast with the hope of securing justice for her husband.

Shamli News: पति को इन्साफ दिलाने की कामना के साथ सीमा ने रखा करवा चौथ का व्रत

Fri, 30 Oct 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Seema observed the Karwa Chauth fast with the hope of securing justice for her husband.
करवा चौथ का व्रत रखकर पूजा अर्चना करती सीमा बालियान। स्रोत वीडियोग्रेब
शामली। गांव बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने पति को इन्साफ दिलाने की कामना को लेकर बृहस्पतिवार को करवा चौथ का व्रत रखा और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

सीमा बालियान ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट वायरल कर कहा कि वह इस बार वे करवा चौथ का व्रत अपने पति को इन्साफ दिलाने की कामना के साथ रखेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार को न्याय दिलाने की भी गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन

सीमा बालियान ने बताया कि उन्होंने अपने पति अंकित बालियान को इन्साफ दिलाने की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखा है।
उन्होंने अपना व अपने परिवार का दर्द बयान करते हुए कहा कि एक पत्नी ने अपना जीवन साथी और परिवार ने अपना बेटा खोया है, जिसकी भरपाई भविष्य में भी कभी नहीं हो सकेगी। अब वह केवल न्याय मांग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed