{"_id":"6a4a29cea8f48bbd1d032233","slug":"ayush-conversion-funds-from-chennai-and-andaman-nicobar-reached-maulanas-accounts-2026-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष धर्मांतरण: चेन्नई, अंडमान-निकोबार से मौलानाओं के खातों में पहुंची फंडिंग, धर्मांतरण कराने का पूरा नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष धर्मांतरण: चेन्नई, अंडमान-निकोबार से मौलानाओं के खातों में पहुंची फंडिंग, धर्मांतरण कराने का पूरा नेटवर्क
महबूब अली, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:24 PM IST
सार
Shamli News: शामली के दवा व्यापारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक ने धर्मांतरण कर लिया था, हालांकि कुछ दिन पहले उसने सनातन धर्म में वापसी कर ली। इसी मामले से जुड़े लोगों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आयुष मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शहर के चर्चित आयुष धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। प्रकरण में वांछित चल रहे हकीम मौलाना इरफान और मौलाना मनव्वर के संपर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलावा चेन्नई व अंडमान-निकोबार तक जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच में इरफान के बैंक खाते में इन स्थानों से रकम आई हैं। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि यह रकम किसने भेजी, उसका उद्देश्य क्या था और क्या इसका संबंध धर्मांतरण से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क से है।
2 of 7
आयुष मलिक और चांदनी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के नानूपुरा निवासी हकीम मौलाना इरफान और मौलाना मनव्वर के संपर्क में आयुष काफी समय से था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इरफान हकीमी की आड़ में दिल्ली के कुछ लोगों के संपर्क में रहता था और आयुष को भी कई बार अपने साथ वहां ले गया और उसका धर्मांतरण के लिए ब्रेनवॉश किया गया।
3 of 7
आयुष मलिक
- फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि इरफान और मनव्वर चेन्नई तथा अंडमान-निकोबार भी जाते रहे हैं। पुलिस का दावा है कि मौलाना इरफान के खाते में चेन्नई और अंडमान-निकोबार से 10 से अधिक बार रकम भेजी गई। अब इन लेनदेन की बैंकिंग डिटेल, खाताधारकों और रकम भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि दिल्ली, चेन्नई और अंडमान-निकोबार के कुछ लोग इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां इन कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ करने में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार हर दो-तीन महीने में गिरोह से जुड़े लोगों का दिल्ली, चेन्नई और अंडमान-निकोबार तक आना-जाना रहता था।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में इरफान के खाते में बाहरी राज्यों से रकम आने की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
आयुष मलिक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
चांदनी की डायरी से भी मिल रहे सुराग
पुलिस के हाथ आरोपी चांदनी की एक डायरी भी लगी है, जिसमें आयुष से जुड़ी कई बातें लिखी होने की बात सामने आई है। डायरी में एक जगह उल्लेख है कि एक दिन आयुष ने नमाज नहीं पढ़ी थी, जिस पर मौलाना ने उसे फटकार लगाई थी। पुलिस अब डायरी में दर्ज अन्य बिंदुओं के आधार पर गिरोह के संभावित सदस्यों और संपर्कों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि डायरी इस पूरे प्रकरण में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।