फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल में उजड़ा परिवार: शाहजहांपुर हादसे में बेटी के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, तन्हा रह गया दानिश

Fri, 20 Dec 2024 11:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 11:42 AM IST
सार

Shahjahanpur Accident News: शाहजहांपुर में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मदनापुर के बरखेड़ा गांव के पास बुधवार रात हुए हादसे में बेटी नूर के बाद बृहस्पतिवार तड़के मां गुलफ्शा ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतकों की संख्या अब छह हो गई है। 

विज्ञापन
woman and her daughter died in Shahjahanpur car accident
गुलफ्शा और उसकी बेटी नूर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रामपुर के थाना स्वार के बब्बरपुरी निवासी दानिश की पत्नी गुलफ्शा (25 वर्ष) और तीन साल की बेटी नूर की मौत से परिवार उजड़ गया। कार में सवार होने से पहले अंतिम बार पत्नी से फोन पर बात हुई थी। फिर संपर्क नहीं हो पाया। पत्नी व बेटी का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। 



टाइल्स कारोबारी दानिश का विवाह वर्ष 2021 में शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी गुलफ्शा के साथ हुआ था। बेटी नूर के जन्म के बाद जिंदगी बेहतर तरीके से चल रही थी। एक महीने पहले गुलफ्शा अपनी बेटी के साथ मायके आई थी। बुधवार को दोनों दानिश के पास जाने के लिए रवाना हुए थे। 

woman and her daughter died in Shahjahanpur car accident
गमजदा दानिश (लाल जैकेट व परिजन) - फोटो : अमर उजाला
दानिश ने बताया कि रात करीब आठ बजे गुलफ्शा ने कार में बैठने की जानकारी दी थी। दोबारा संपर्क साधने पर रिंग गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। फिर रात 11 बजे तक संपर्क साधने का प्रयास करते रहे। परेशान होकर कांट के रहने वाले दूसरी गाड़ी के चालक यामीन से संपर्क किया। उसने हादसे की जानकारी दी। इस बीच उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिली थी। 
woman and her daughter died in Shahjahanpur car accident
गुलफ्शा और नूर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी गुलफ्शा घायल थीं। रात में हालत बिगड़ने पर वेंटीलेटर पर रखा गया। ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद भी दानिश को सूचना नहीं दी। सुबह अस्पताल आने पर पत्नी व बेटी का शव देखकर वह बिलख पड़े। गुलफ्शा की मां शकीला व पिता गुड्डू के आंसू भी नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman and her daughter died in Shahjahanpur car accident
शाहजहांपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार में 11 लोग थे सवार 
कांट थाना क्षेत्र के गांव नगला नवदिया निवासी रियासत की कार में बच्चों-महिलाओं समेत 11 लोग सवार थे। बुधवार की रात बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनापुर क्षेत्र के बरखेड़ा जयपाल के पास छुट्टा पशु से टकराकर अनियंत्रित हुई कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी। 
विज्ञापन
woman and her daughter died in Shahjahanpur car accident
रियासत, आमना और गुड़िया के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टर ने रियासत, उनकी पत्नी आमना बेगम, बेटी गुड़िया, साहुल की पत्नी अन्नू और दानिश की तीन साल की बेटी नूर को मृत घोषित कर दिया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed