फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला गांव महोत्सव: प्रधानों और किसानों को किया सम्मानित, सांसद बोले- कम लागत, ज्यादा उत्पादन से बढ़ी आय

Sun, 10 Mar 2024 03:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
Village heads and farmers honored in Amar Ujala Gaon Mahotsav
किसानों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के खिरनीबाग मैदान में अमर उजाला गांव महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को गांवों में विकास कार्यों को गति देने वाले श्रेष्ठ प्रधानों और खेती-किसानी में अभिनव प्रयोग कर दूसरों के लिए नजीर बने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज के दौर में किसान कृषि में कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर आमदनी को बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम में युवाओं ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेती-किसानी के परंपरागत तौर-तरीकों से इतर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया।



इन किसानों को मिला सम्मान 
कौशल मिश्रा, गुरुसेवक सिंह, बलविंदर सिंह, चंद्रपाल सिंह, रईस पाल, हिमांशु वर्मा, सुदेश सिंह, अमित कुमार पांडेय, आदित्य मिश्रा, विमलेश तिवारी, ज्ञानेश तिवारी, अरविंद गंगवार, सचिन कुमार, आलोक मिश्रा, मनोज कुमार, शशिबिंद सिंह, अशोक कुमार सिंह, अंशुल मिश्रा, भवानी सिंह, हरचंद सिंह संधू, सतेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, रामप्रवेश, विनोबा सेवा आश्रम से जुड़े किसान कृष्णपाल सिंह, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, कमलेश भारती आदि। 

Village heads and farmers honored in Amar Ujala Gaon Mahotsav
प्रधानों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ास्थल में शनिवार को गांव महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ सांसद मिथिलेश कुमार और विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी की सराहना पाई। इसके बाद विकास कार्यों का रुख गांवों की ओर मोड़ने वाले प्रधानों का अतिथियों ने स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। 

ये प्रधान सम्मानित 
देवेंद्र सिंह, गुरमेज सिंह, आशीष वाजपेयी, शिव महान, महेंद्र पाल सिंह यादव, खालिद सईद खां उर्फ गुड्डू, तरुण शुक्ला, विनोद वर्मा, अरबन सिंह, रामनिवास शर्मा, अनिल वर्मा, धर्मेंद्र यादव, आदेश यादव, सुधांशु मिश्रा, देवेंद्र सिंह यादव, अनुज यादव, माधुरी देवी के प्रतिनिधि रोहित सिंह, राहुल कुमार, रामकुमार, राजविंदर कौर, विपिन दीक्षित उर्फ नीटू, अमर सिंह, उदयवीर सिंह यादव, राजीव सिंह, शशिभूषण वर्मा, अखिलेश सिंह, रियासत अली, अशोक कुमार आदि।

Village heads and farmers honored in Amar Ujala Gaon Mahotsav
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज भी देश की 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी हुई है। देश तभी प्रगति कर सकता है जब गांव आगे बढ़े। किसानों की समृद्धि और उनका बहुआयामी विकास सरकार की सोच में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया गया है।  खेती में जो काम पहले 50 किलो खाद में होता था, अब वही सिर्फ एक बोतल नैनो यूरिया से हो जाता है।  इसी तरह से नैनो डीएपी भी तैयार की जा रही है। किसानों की प्रगति को केंद्र में रखकर सरकार योजनाएं संचालित करती है। उन्होंने किसानों से पर्यावरण से जुड़ने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Village heads and farmers honored in Amar Ujala Gaon Mahotsav
अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सरकार तमाम योजनाएं चलाती है जिनसें जुड़कर किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकता है। किसानों को जागरूक होने की जरूरत है।  किसान योजनाओं का लाभ उठाएं और आधुनिक खेती-किसानी के तौर-तरीके समझें, जिन किसानों ने जागरूकता का महत्व समझ लिया है, वे तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं। इस मौके पर एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Village heads and farmers honored in Amar Ujala Gaon Mahotsav
Amar ujala gaon mahotsav - फोटो : अमर उजाला

खरीदारी करने पर मिल रही छूट 
दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के मुख्य सहयोग से अमर उजाला गांव महोत्सव में कंपनी विशेष ऑफर के तहत नई एचएफ डीलक्स की बुकिंग करने पर 31 मार्च तक कुल 31 सौ रुपये और नई सुपर स्पलेंडर एक्स टेक की बुकिंग पर दस मार्च तक कुल 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यहां आप दोनों वाहनों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टेस्ट ड्राइव करके अनुभव भी ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed