हौसले बुलंद हो तो सपने भी सच हो जाते हैं। ऐसी ही कहानी शाहजहांपुर के तिलहर कस्बा के इमली मोहल्ले निवासी शकील अहमद की है, जिनके पिता कभी अपने बच्चों को पालने के लिए मजदूरी करते थे। आज बेटे ने आईपीएस बनकर बुलंदी के शिखर को छुआ है। शकील ने यूपीएससी में 506 रैंक हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया तो शकील के परिवार में जश्न का माहौल हो गया।
UPSC Result 2024: मजदूर का बेटा बना आईपीएस, शकील ने यूपीएससी में हासिल की 506वीं रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:42 PM IST
सार
UPSC CSE Result 2024: तिलहर कस्बा के इमली मोहल्ले निवासी शकील अहमद ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 506 रैंक हासिल की है। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होते उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शकील दिल्ली में हैं। उन्होंने फोन पर परिजनों को बताया कि वह आईपीएस बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन