फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UPSC CSE Result 2024 Kalpana Rawat got 76th rank in UPSC CSE

UPSC CSE Result 2024: बीसलपुर की कल्पना रावत ने हासिल की 76वीं रैंक, पति सूर्य प्रताप सिंह हैं आईएएस अफसर

Tue, 22 Apr 2025 04:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 04:22 PM IST
सार

UPSC Result 2024: मूल रूप से हरियाणा के जिला सोनीपत की रहने वाली कल्पना रावत का विवाह छह दिसंबर 2024 को सूर्य प्रताप सिंह के साथ हुआ था। उनके पति भी आईएएस अफसर हैं। वह वर्तमान में बिहार के रोहतास जिले में बतौर एसडीएम तैनात हैं। 

विज्ञापन
UPSC CSE Result 2024 Kalpana Rawat got 76th rank in UPSC CSE
पति सूर्य प्रताप सिंह के साथ कल्पना रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें पीलीभीत के बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी कल्पना रावत ने ऑल इंडिया 76वीं रैंक हासिल की है। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


कल्पना रावत मूल रूप से हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव जाजल की रहने वाली हैं। कल्पना का विवाह छह दिसंबर 2024 को सूर्य प्रताप सिंह के साथ हुआ था। सूर्य प्रताप सिंह वर्तमान में बिहार के जिला रोहतास सासाराम की तहसील डेहरी ऑन सोन में बतौर एसडीएम तैनात हैं। सूर्य प्रताप वर्ष 2021 के आईएएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: अगर नहीं कराया ये काम तो किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं से रह जाएंगे वंचित, 30 अप्रैल अंतिम तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्पना ने अपने पति के साथ रहकर आईएएस की तैयारी की थी। पढ़ाई में सूर्य प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी का काफी सहयोग किया। उन्होंने आईएएस की परीक्षा वर्ष 2024 में दी थी। मार्च 2025 में उनका साक्षात्कार हुआ था। मंगलवार को रिजल्ट घोषित किया तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। 

UPSC CSE Result 2024 Kalpana Rawat got 76th rank in UPSC CSE
कल्पना रावत - फोटो : अमर उजाला

तीसरे प्रयास में पाई सफलता 
कल्पना रावत की पढ़ाई दिल्ली एनसीआर में हुई थी। बीसलपुर स्थित उनकी ससुराल में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कल्पना ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास की है। 

कल्पना के ससुर बाबूराम गंगवार ने खुशी में लोगों को मिष्ठान वितरण किया है। कल्पना के पिता किशन कुमार रावत ठेकेदार हैं। मां अनिल देवी घरेलू महिला है। भाई सुमित सिंह हाई कोर्ट दिल्ली में अधिवक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed