फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहांपुर हादसा: रील के चक्कर में दो दोस्तों की मौत, शव देख बिलखे परिजन, मां बोली- मेरा लाल कहां चला गया

Tue, 09 Sep 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 12:27 PM IST
सार

बाढ़ में रील बनाने के दौरान डूबे दो दोस्तों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए। शव देख उनके परिजन बिलख पड़े। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद परिजनों के सौंप दिए गए। 

विज्ञापन
Two friends die while make reels family members mourn their loss in Shahjahanpur
कमल और रिंकू के शव देख बिलख पड़े परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर में बाढ़ में रील बनाने के दौरान बहे दो दोस्तों के शव 24 घंटे बाद हादसास्थल से 50 मीटर दूर करीब 15 फुट गहरे गड्ढे से मिले। दोनों दोस्तों के शवों को देख उनके परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।  रविवार को दिन में करीब 11 बजे तिलहर थाना क्षेत्र के घुसवारी गांव निवासी 17 वर्षीय कमल कुमार गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त 19 वर्षीय रिंकू, छोटे, वीरेंद्र, ब्रजेश के साथ बाइक से शाहजहांपुर में आई बाढ़ देखने के लिए आए थे। कमल व रिंकू रील बनाने के दौरान बाढ़ में बह गए थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

Two friends die while make reels family members mourn their loss in Shahjahanpur
एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए थे शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीएसी और एसडीआरएफ की टीम दोनों दोस्तों की तलाश में लगाई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पूरी रात दोनों के परिजन घटनास्थल के पास ही बैठे रहे। ईश्वर से उनकी सलामती की प्रार्थना करते रहे। सोमवार सुबह होते ही एक बार फिर टीमों ने स्टीमर से दोनों दोस्तों की तलाश शुरू कर दी। करीब 11 बजे सबसे पहले रिंकू का शव 15 फुट गहरे गड्ढे से मिला। फिर 20 मिनट बाद कमल का शव भी उसी स्थान से मिल गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन बनी काल: शाहजहांपुर में करंट से तीन युवकों की गई जान, पांच मजदूर झुलसे, ट्रैक्टर के पहिये फटे
 

Two friends die while make reels family members mourn their loss in Shahjahanpur
कमल और रिंकू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रिंकू के लिए देखा जा रहा था रिश्ता
रिंकू के परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता श्रीराम की 20-22 साल पूर्व हुए विवाद में हुई मारपीट में मौत हो गई थी। रिंकू के लिए रिश्ता देखा जा रहा था, लेकिन अभी उसकी शादी तय नहीं हुई थी। दिल्ली से लौटकर आए अरविंद ने बताया कि भाई रिंकू घरवालों को बिना बताए निकला था। दिन में एक बजे उसके दोस्तों से घटना की जानकारी हुई। रिंकू के शव को देख उसकी बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two friends die while make reels family members mourn their loss in Shahjahanpur
कमल व रिंकू के शव को देख बिलख पड़े उनके परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां रामश्री ने कहा- कहां लेकर चले दिए मेरे लाडले को...
कमल के परिजनों ने बताया कि उसकी मां रामश्री शनिवार को मिर्जापुर के ढाईघाट स्नान करने के लिए गईं थीं। रविवार की सुबह वह लौटीं तो कमल ने अपनी मां से टहलने जाने की बात कही। रामश्री ने बेटे को प्रसाद खिलाया और उसे खाने-पीने के लिए 60 रुपये दिए। करीब एक घंटे बाद कमल के डूबने की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Two friends die while make reels family members mourn their loss in Shahjahanpur
कमल के शव को देख बिलख पड़ी बहन पिंकी व मां रामश्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता श्रीपाल की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। कमल चार भाइयों में छोटा था। कमल के शव को देख उसकी मां रामश्री बिलख पड़ीं। बोलीं- कहां लेकर चल दिए मेरे लाडले को, जी भरकर देख तो लेने दो। मेरा लाल कहां चला गया तू। कमल के शव को देखकर उसकी बहन पिंकी व पूजा रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। परिवार के लोगों ने सभी को संभाला और दिलासा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed