शाहजहांपुर के तिलहर में पत्नी के आत्महत्या करने के बाद शव को लाल सूटकेस में पैक करने के मामले में पुलिस ने कोई तहरीर न मिलने पर पति को छोड़ दिया है। पोस्टमॉर्टम में महिला की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई थी। सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
UP: सूटकेस में छिपाया पत्नी का शव, पोस्टमॉर्टम में खुला मौत का राज, पुलिस ने पूछताछ के बाद पति को छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 May 2025 03:18 PM IST
सार
शाहजहांपुर के तिलहर में सूटकेस में पत्नी का शव छिपाने वाले पति को पुलिस ने छोड़ दिया। उसके खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई और न ही किसी ने कोई आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह हैंगिंग बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन