फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त नहीं ये पिशाच है: मित्र की बीवी से दुष्कर्म के बाद की दूसरों के हवाले, इनकी करतूत सुन सबकी झुक गईं नजरें

Sun, 21 Aug 2022 10:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
joint team of Shahjahanpur and Chhattisgarh Police caught accused of misdeed from Jalalnagar area
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी मोहल्ला एमनजई जलालनगर से मोहम्मद इमरान को घर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दोस्त की पत्नी से संबंध बनाने के बाद उसे अपने मामा व अन्य दोस्तों के हवाले कर दिया। उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। छत्तीसगढ़ पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। हरदोई जिले के थाना पाली के गुटकामऊ गांव का रहने वाला इमरान अली चाट-पकौड़ी बेचने का काम करता था। उसका घर और खेती घर थाना सदर बाजार के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में भी है। कुछ दिन पहले इमरान हरदोई निवासी अपने दोस्त के साथ काम करने के लिए छत्तीसगढ़ के जनपद बस्तर गया था।

joint team of Shahjahanpur and Chhattisgarh Police caught accused of misdeed from Jalalnagar area
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उसके घर आने-जाने के दौरान दोस्त की पत्नी उसके संपर्क में आ गई। आरोप है कि इमरान महिला को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। इस बीच उसने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

joint team of Shahjahanpur and Chhattisgarh Police caught accused of misdeed from Jalalnagar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद उसे दिल्ली में अपने मामा इकरार व अन्य दोस्तों के हवाले कर दिया। मामा व उसके अन्य दोस्तों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, महिला को बंधक बनाकर रखा जाता था और आरोपी उसे खाने को नहीं देते थे। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
joint team of Shahjahanpur and Chhattisgarh Police caught accused of misdeed from Jalalnagar area
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

किसी तरह से छूटकर भागी महिला अपने पति के साथ थाना बस्तर पहुंची। उसने इमरान और उसके मामा इकरार व अन्य दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन एमनजई जलालनगर में मिलने के बाद बस्तर जिले की पुलिस ने सदर पुलिस से संपर्क साधा था।

विज्ञापन
joint team of Shahjahanpur and Chhattisgarh Police caught accused of misdeed from Jalalnagar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

एसपी एस. आनंद ने महिला संबंधी अपराध को देखते हुए सदर इंस्पेक्टर अमित पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की। बस्तर और सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से एमनजई जलालनगर में छापामारी कर आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed