यूपी के हरपालपुर से 60 यात्रियों को बैठाकर फर्रुखाबाद आ रही प्राइवेट बस शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में गांव रघुनाथपुर के पास शुक्रवार को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। इससे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें 11 को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य वहीं उपचार हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री बुद्ध पूर्णिमा के चलते पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे।
यूपी में बड़ा हादसा: 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने; 25 अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 01 May 2026 08:05 PM IST
सार
हरदोई जनपद के हरपालपुर से सुबह प्राइवेट बस में करीब 60 यात्री सवार हुए। चालक बस को तेजी भगा रहा था। कुछ यात्रियों ने उससे सही से बस चलाने के लिए भी कहा। पर उसने एक नहीं सुनी। इस बीच गांव रघुनाथपुर के पास आगे चल रहे वाहन को ओवर टेक करने के प्रयास में बस पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन