फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Expressway: 3.5 KM लंबी हवाई पट्टी, आधे समय में पूरी होगी पूरब से पश्चिम की दूरी; किसानों को होगा फायदा

Tue, 28 Apr 2026 02:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर/हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर/हरदोई Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Apr 2026 02:36 PM IST
सार

मेरठ से प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर देश के विकास का पहिया 29 अप्रैल यानी कल (बुधवार) से दौड़ने लगेगा। गंगा एक्सप्रेसवे सामरिक, आर्थिक और कृषि के उत्थान का आधार बनेगा। फिलहाल छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आने वाले समय में आठ लेन का किया जाएगा।

विज्ञापन
Ganga Expressway To Boost Strategic Economic and Agricultural Growth in Region
Ganga Expressway - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ही जिले की विकास गाथा में एक बड़ा अध्याय जुड़ जाएगा। पूरब से लेकर पश्चिम तक की दूरी आधे समय में पूरी की जा सकेगी। इससे जिले के उद्योग को नई जमीन मिलेगी जबकि खेती-किसानी से लेकर युवाओं तक को बड़ा फायदा मिलेगा।


मेरठ से प्रयागराज से मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर देश के विकास का पहिया 29 अप्रैल यानी कल (बुधवार) से दौड़ने लगेगा। यूपी के इस सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को उत्तराखंड के हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा। फिलहाल छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को आने वाले समय में आठ लेन का किया जाएगा।
 
Ganga Expressway To Boost Strategic Economic and Agricultural Growth in Region
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिले और 519 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें मेरठ, बुलंदशहर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे बड़े महानगर भी शामिल हैं। एक्सप्रेसवे पर 3.5 किमी लंबा एयरस्ट्रिप भी बनाया गया है। इस पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान भी आपात लैंडिंग कर सकेंगे। 

 
Ganga Expressway To Boost Strategic Economic and Agricultural Growth in Region
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
हरदोई में इस एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र के साल 2027 में होने वाले चुनाव की नींव भी रखेंगे। 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने शाहजहांपुर में इसकी नींव रखी थी। ठीक उसके बाद 2022 में प्रदेश में विधानसभा के चुनावों में इसका फायदा भाजपा को मिला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Expressway To Boost Strategic Economic and Agricultural Growth in Region
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब साल 2027 में चुनाव है। चीन और पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने से गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पीरू के पास बनाई गई एयर स्ट्रिप न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि बाढ़ग्रस्त रहने वाले इस क्षेत्र में आपदा के दौरान दवाई व अन्य जीवनरक्षक सुविधा तत्काल मुहैया कराने में भी अहम साबित होगी।
 
 
विज्ञापन
Ganga Expressway To Boost Strategic Economic and Agricultural Growth in Region
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
सबसे खास बात यह है कि यह देश का पहला एक्सप्रेसवे है जिस पर बनी एयर स्ट्रिप पर विमान रात के दौरान भी लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकेंगे। जलालाबाद से करीब 12 किलोमीटर और बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर गांव पीरू के पास इस एक्सप्रेसवे पर साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई स्ट्रिप बनाई गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed